ब्रिटेन के प्रिंस हैरी (Prince Harry) और उनकी पत्नी मेगन मर्केल (Meghan Markle) ने ब्रिटेन शाही राजधराने पर भेदभाव और रंगभेद के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अमेरिकी न्यूज चैनल CBS पर प्रसारित हॉलीवुड स्टार ओप्रा विन्फ्रे (Oprah Winfrey) को दिए इंटरव्यू में मेगन मर्केल ने कहा, शाही परिवार के साथ उनका कई विषयों पर विवाद रहा था। मेगन ने खुलासा किया कि शाही परिवार उनके बेटे आर्ची (Archie) को प्रिंस नहीं बनाना चाहता था, क्योंकि उसके जन्म से पहले उन्हें डर था कि कहीं उसका रंग ब्लैक ना हो।
मेगन ने ओप्रा विन्फ्रे के साथ बातचीत में कहा, शाही परिवार को डर था कि आर्ची का रंग काला होगा, इस वजह से आर्ची को प्रिंसल की उपाधि नहीं दी गई, इसके लिए आर्ची के जनेम से पहले नियम बदले गए। मेगन के कहा, जन्म से पहले शाही परिवार ने प्रिंस हैरी से इस बारे में चर्चा की थी, जो उनके लिए काफी दर्दनाक था। हालांकि, मेगन ने इंटरव्यू में उस शख्स का नाम नहीं बताया जिसने इस बात का डर जताया था।
इंटरव्यू में मेगन ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी गलती यही थी कि उन्होंने शाही परिवार पर विश्वास किया। शाही परिवार ने वादा किया था कि उन्हें हमेशा सुरक्षित रखा जाएगा, लेकिन ऐसा कभी नहीं हो सका। इतना ही नहीं, हैरी ने कहा कि अगर प्रिंसेस डायना आज होतीं, तो शाही परिवार में जो हुआ उससे काफी खफा होतीं। मेगन ने स्वीकार किया कि शाही परिवार के साथ कई विषयों पर उनसे अबनब हुई।
केट ने शादी से पहले मुझे रुला दिया
मेगन मर्केल ने बताया कि शाही परिवार के साथ वक्त बिताते हुए उन्हें सुसाइड करने के विचार आते थे। उन्होंने कहा- मैं बिल्कुल भी जीना नहीं चाहती थी। शाही महल में उनके जीने की चाह खत्म हो गई थी। ओप्रा ने सवाल किया कि क्या फ्लावर गर्ल के कपड़ों को लेकर केट मिडल्टन और मेगन मार्केल के बीच हुई अनबन ने केट को रूला दिया था। इसके जवाब में मेगन ने कहा, ये सनसनीखेज रिपोर्ट झूठी थी। इसके ठीक उलट हुआ था। केट फ्लावर गर्ल्स के कपड़ों लेकर खुश नहीं थीं और इस बात ने मुझे रुला दिया। हालांकि, इसके बाद केट ने मेरे लिए फूल और एक नोट भेजा और माफी मांगी।
शाही शादी से 3 दिन पहले की थी प्राइवेट शादी
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने खुलासा किया है कि उन्होंने शाही शादी से तीन दिन पहले ही शादी कर ली थी। मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी ने कहा, हमने आर्चबिशप ऑफ कैंटबरी से कहा कि ये समारोह दुनिया के लिए होगा, लेकिन हम चाहते हैं कि हमारी शादी दुनिया से अलग हमारे लिए होनी चाहिए। उन्होंने अपने निजी बैकयार्ड में 3 दिन पहले शादी की। मेगन ने कहा, मुझे शाही परिवार के बारे में उतना ही पता था जितना मेरे पति हैरी ने मुझे बताया था। लोगों की धारणा में ये एक परियों की दुनिया है, लेकिन सच्चाई इससे काफी अलग है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
