Get App

मेहुल चोकसी डॉमिनिका के समुद्र तट पर सबूत मिटा रहा था, जानिए क्या है पूरी कहानी

मेहुल चोकसी से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि वह बोट से डॉमिनिका आया था और क्यूबा जाने की तैयारी में था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2021 पर 1:32 PM
मेहुल चोकसी डॉमिनिका के समुद्र तट पर सबूत मिटा रहा था, जानिए क्या है पूरी कहानी

मेहुल चोकसी एंटीगा से गायब होने के बाद किसी फिल्मी कहानी की तरह डॉमिनिका से पकड़ा गया। 23 मई को चोकसी एंटीगा से भाग गया था। इसके बाद इंटरपोल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और मेहुल चोकसी के खिलाफ येलो नोटिस जारी किया गया।

इस मामले की जानकारी देते हुए डॉमिनिका पुलिस के प्रवक्ता ने CNN-News 18 को बताया कि चोकसी उनकी कस्टडी में है।

पुलिस ने आगे बताया, "पुलिस ने चोकसी को नॉर्थ डॉमिनिका से पकड़ा है। यहा कोई एयरपोर्ट नहीं है लिहाजा हमारा मानना है कि चोकसी बोट से डॉमनिका में आया होगा।"

चोकसी की गिरफ्तारी के बारे में प्रवक्ता ने कहा, "हमारा मानना है कि उसे जल्दी ही देश लाया जा सकेगा।"

लोकल पुलिस के मुताबिक, चोकसी को डॉमिनिका के शहर रोसे (Roseau) के कैनफील्ड बीच पर पकड़ा गया था। चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,500 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा करके भागने का आरोप है। बीच पर चोकसी की हरकतों को देखकर पुलिस वालों को शक हुआ और पुलिस ने उसे पकड़ा। चोकसी से जब स्थानीय पुलिस ने पूछा कि यहां आने का मकसद क्या था तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

समुद्र तट पर चोकसी अपने खिलाफ सबूत मिटा रहा था। वहां उसने कुछ दस्तावेज नष्ट किए थे। अब प्रोफेशनल स्कूबा डाइवर्स को उस इलाके में लगाया गया है ताकि यह पता चल सके कि वह किस तरह के सबूत मिटा रहा था।

चोकसी से शुरुआती पूछताछ में यह पता चला है कि वह बोट से डॉमिनिका आया था और क्यूबा जाने की तैयारी मे था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें