मॉडर्ना ने अपनी Covid-19 वैक्सीन को सुरक्षित बताया, 12-17 आयु वालों के लिए कारगर

दुनिया के कई देशों में अभी व्यस्कों के लिए भी वैक्सीन की कमी है। अमेरिका में बच्चों के लिए भी वैक्सीनेशन का अप्रूवल दिया गया है

अपडेटेड May 26, 2021 पर 8:23 AM
Story continues below Advertisement

अमेरिकी फार्मा कंपनी मॉडर्ना (Moderna) ने अपनी कोरोना वायरस वैक्सीन को प्रभावी बताया है। कंपनी ने कहा है कि यह 12 वर्ष तक की कम आयु वाले बच्चों की भी इस बीमारी से सुरक्षा करती है। अमेरिका में बच्चों के लिए यह इस बीमारी के खिलाफ वैक्सीन का दूसरा विकल्प बन सकता है।

कंपनी ने कहा कि 12-17 वर्ष की आयु के किशोरों में वैक्सीन ने कोई नए या बड़े दुष्प्रभाव नहीं दिखाए हैं।

दुनिया भर में कोरोना वायरस की वैक्सीन की सप्लाई अभी भी कम है। अधिकतर देश इस महामारी पर नियंत्रण करने की कोशिश में व्यस्कों को भी वैक्सीन लगाने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में फाइजर और BioNTech की ओर से डिवेलप की गई एक अन्य वैक्सीन को 12 वर्ष और इससे अधिक आयु वाले बच्चों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। इस वैक्सीन को अनुमति देने के लिए रेगुलेटर्स ने एक महीने तक समीक्षा की थी।

अगर मॉडर्ना के साथ भी ऐसा ही किया जाता है तो कंपनी की वैक्सीन जुलाई में लॉन्च हो सकती  है। मॉडर्ना की वैक्सीन को अभी 18 और इससे अधिक आयु वाले लोगों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति है।

कंपनी ने कहा कि वह इससे कम आयु वालों के लिए वैक्सीन के ट्रायल का डेटा अमेरिकी और अन्य देशों के रेगुलेटर्स के पास जमा कराएगी।


मॉडर्ना ने इस वैक्सीन का ट्रायल 12-17 वर्ष की आयु वाले 3,700 से अधिक लोगों पर किया है। इसके शुरुआती निष्कर्षों में बच्चों और किशोरों में व्यस्कों के समान ही इम्युनिटी के संकेत मिले हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।