Naomi Osaka: दुनिया की पूर्व नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) प्रेग्नेंट (pregnant) हैं। उन्होंने बुधवार को खुद अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। 25 साल की ओसाका ने कहा कि ऐलान किया है कि वो साल 2024 तक टेनिस खेल से बाहर रहेंगी। हाल ही में 8 जनवरी को उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 से अपना नाम वापस ले लिया था। 4 बार की महिला सिंगल्स ग्रैंड स्लैम विजेता नाओम ओसाका ने साल 2019 और 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। पिछले एक साल में अगर देखा जाए तो ओसाका टेनिस कोर्ट पर कम ही नजर आईं।
जापानी टेनिस प्लेयर ओसाका ने ट्वीट कर कहा कि कोर्ट में वापस आने का उन्हे इंतजार है। लेकिन साल 2023 के लिए उनके पास एक लाइफ अपडेट है। उन्होंने कहा कि अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
ओसाका ने कहा कि उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मेरे पास भविष्य में देखने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन एक चीज जो मैं आगे देख रही हूं वह यह है कि मेरा बच्चा मेरा एक मैच देखे और किसी को बताए कि वह मेरी मां है। ओसाका के मुताबिक, साल 2023 मेरे लिए चुनौती पूर्ण रहेगा। लेकिन मैं साल 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में वापसी करूंगी। आप सभी को ढेर सारा प्यार। ओसाका ने सितंबर के बाद से कोई टेनिस मैच नहीं खेला है। अगले हफ्ते शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटने के फैसले से कई लोग हैरान हो गए थे। दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका ने 8 जनवरी को साल के पहले ग्रैंड स्लैम से हटने का फैसला किया था।
मई 2021 से नाओमी ओसाका ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए फ्रेंच ओपन से हट गई थीं। साल 2018 में पहला ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद वह उसी साल सितंबर में उन्होंने कहा कि वह टेनिस से ब्रेक लेंगी। चोट की वजह से ओसाका बीते साल विंबलडन से भी हट गई थीं। साल 2022 में आखिरी बार उन्होंने सितंबर में टोक्यो में खेले गए पैन पैसिफिक ओपन में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने दूसरे दौर के मैच से पहले पेट में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद ओसाका टूर्नामेंट से हट गई थीं। पिछले साल ओसाका टॉप 10 से बाहर रहीं। मौजूदा समय में उनकी 47वीं रैंक है।