ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को 2023 का नोबल शांति पुरस्कार देने का फैसला किया है। उन्हें यह पुरस्कार ईरान में महिलाओं के दमन के खिलाफ संघर्ष करने के लिए दिया गया है। नॉर्वे की नोबेल कमेटी ने स्टॉकहोम में 6 अक्टूबर को इसका ऐलान किया। कमेटी के बयान में कहा गया है, 'नोबेल कमेटी ने 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार नरगिस मोहम्मदी को देने का फैसला किया है। उन्हें यह पुरस्कार ईरान में महिलाओं के दमन के खिलाफ संघर्ष और मानवाधिकार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया गया है।'
