Nepal Plane Crash: अब तक 67 लोगों की मौत, नेपाल के पीएम ने की आम जनता से ये अपील, जानें ताजा अपडेट

Nepal Plane Crash: नेपाली मीडिया हाउस द हिमालयन टाइम्स ने पोखरा में विमान दुर्घटना के मलबे वाली जगह से कम से कम 32 शव बरामद किए जाने की सूचना दी है। यति एयरलाइन के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने काठमांडू पोस्ट को बताया कि यति एयरलाइंस का विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है

अपडेटेड Jan 15, 2023 पर 4:02 PM
Nepal Plane Crash: नेपाली मीडिया हाउस द हिमालयन टाइम्स ने पोखरा में विमान दुर्घटना के मलबे वाली जगह से कम से कम 32 शव बरामद किए जाने की सूचना दी है

नेपाल (Nepal Plane Crash) के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार सुबह करीब 11 बजे 72 सीटों वाला यात्री विमान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव कार्य जारी है और फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह प्लेन यति एयरलाइंस का है। जिसमें कुल 68 यात्री और 4 क्रू मेंमबर्स सवार थे। यह काठमांडू से पोखरा जा रहा थी। प्लेन पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर फिसल गया जिसके चलते यह बड़ा एक्सीडेंट सामने आया है। आइये जानते हैं कि अब वहां पर क्या स्थिति है।

1- नेपाली मीडिया हाउस द हिमालयन टाइम्स ने पोखरा में विमान दुर्घटना के मलबे वाली जगह से कम से कम 67 शव बरामद किए जाने की सूचना दी है। हालांकि घटना स्थल पर जमा भीड़ की वजह से बचाव कार्य बाधित हो रहा है।

2- यति एयरलाइन के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने काठमांडू पोस्ट को बताया कि यति एयरलाइंस का विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वहीं सेना के प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बयान देते हुए कहा कि प्लेन टुकड़ों में टूट गया है हमें और शव मिलने की उम्मीद है।


3- दुर्घटनाग्रस्त प्लेन में दो नवजात बच्चे, 10 विदेशी नागरिक और चार क्रू मेंबर्स सहित 68 लोग सवार थे। मिली जानकारी के मुताबिक प्लेन में पांच भारतीय भी थे।

4- नेपाल के द हिमालयन टाइम्स के मुताबिक यति एयरलाइन के प्लेन ATR72 ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 10.33 बजे उड़ान भरी थी।

5- सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक्सीडेंट के वीडियोज और फोटो में विमान के मलबे के पास लोगों की जमा भीड़ और मलबे से उठते धुएं को देखा जा सकता है।

6- नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने कहा कि विमान राजधानी काठमांडू से मध्य नेपाल में पोखरा जा रहा था। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों और आम जनता से बचाव प्रयासों में मदद करने का आग्रह किया है।

लैंडिंग के दौरान हुआ यह बड़ा हादसा

पोखरा एयरपोर्ट पर यह बड़ा प्लेन हादसा लैंडिग के दौरान सामने आया है। जब रनवे पर फिसलने के बाद प्लेन में आग लग गई। चशमदीदों ने बताया कि हादसे के बाद धुएं का गुबार उठता हुआ देखा गया। प्लेन को कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। इसी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है। ऑपरेशन में कई एजेंसियां जुटी हुई हैं। प्लेन का एक हिस्सा नदी में भी गिर गया है।

Nepal Plane Crash: नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश, राहत और बचाव जारी, 13 लोगों की मौत

नेपाल के पीएम ने एक्सीडेंट पर जताया दुख

इस हादसे पर नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि यात्रियों को लेकर काठमांडू से पोखरा जा रहे यति एयरलाइंस की दुखद दुर्घटना से में बहुत दुखी हूं। मैं सुरक्षा कर्मियों, नेपाल सरकार की सभी एजेंसियों और आम जनता से प्रभावी बचाव कार्य शुरू करने की अपील करता हूं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।