कोरोनावायरस संक्रमण से फिलहाल राहत नहीं, अगले 2 साल में Omicron से भी खतरनाक वेरिएंट मचाएगा तबाही, UK के वैज्ञानिक का दावा

इंग्लैंड के चीफ मेडिकल ऑफिसर और महामारी एक्सपर्ट क्रिस व्हिटी ने चेतावानी दी है कि कोरोना वायरस लगातार दुनिया को सरप्राइज देता रहेगा

अपडेटेड Mar 26, 2022 पर 4:05 PM
भारत में जल्दी ही ओमीक्रोन और डेल्टा के म्यूटेशन से बना नया वायरस तबाही मचा सकता है

New Covid Variant: अगर आप ये मान बैठे हैं कि कोरोनावायर संक्रमण का कहर खत्म हो गया है तो आप गलत हैं। आशंका है कि अगले अगले दो साल में कोरोना (Covid-19) का नया वेरिएंट सामने आ सकता है, जो ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) से भी कहीं ज्यादा खतरनाक होगा। इंग्लैंड के चीफ मेडिकल ऑफिसर और महामारी एक्सपर्ट क्रिस व्हिटी (Chris Whitty) ने यह चेतावनी दी है।

न्यूज एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस ने कहा कि अभी भी कोरोना के खिलाफ जंग में दुनिया को काफी लंबा सफर तय करना है क्योंकि यह वायरस लगातार हमें सरप्राइज करता रहेगा। उन्होंने यह भी जोर देकर कर कहा कि यह वायरस हमारे साथ पूरी जिंदगी बना रह सकता है। हालांकि तब इसके खतरे किसी सामान्य फ्लू जितने ही रहेंगे।

क्रिस व्हिटी ने कहा कि नया वेरिएंट ओमिक्रोन से भी कहीं ज्यादा बड़ी समस्या पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि वायरस के मौजूदा वेरिएंट भी कहीं से कमजोर नहीं है और नए वेरिएंट के आने से हमारे जोखिम संतुलन में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।


यह भी पढ़ें- RIL ने एक महीने में दिया 14% रिटर्न, जानिए किन फैक्टर्स के दम पर स्टॉक में आ रही रैली

क्रिस व्हिटी ने इस बात को पूरी तरह से खारिज किया कि कोरोना महामारी अब अपने अंत की ओर है। उन्होंने कहा कि ऐसा सोचना गलत होगा कि कोरोना वायरस अब दुनिया भर में सामान्य स्थिति की ओर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कोरोना से जुड़ी बंदिशे हटने और जिंदगी सामान्य पटरी पर लौटने से लोगों को ऐसा लगने लगा है कि कोरोना महामारी खत्म हो रही है।

उन्होंने कहा, "हम सभी शोधकर्ता इस बात पर चर्चा कर रहे हैं और इस बाक की काफी अधिक संभावना है कि अगले दो सालों में कभी भी कोरोना वायरस का नया वेरिएंट आ सकता है, जो ओमिक्रोन वेरिएंट से भी खतरनाक है और हमें इसके जोखिम के बारे में फिर से सोचना पड़ेगा।"

क्रिस ने कहा, "हम यह नहीं कह रहे हैं कि ओमीक्रोन से पैदा हुई चुनौतियां किसी भी तरह से कम हैं। हम बस यह कह रहे हैं आने वाले समय में हमें इससे भी बड़ी चुनौती देखने को मिल सकती है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।