Get App

Covid-19 New Variant: दक्षिण अफ्रीका में पाए गए डेल्टा से भी खतरनाक कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई भारत की चिंता, केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट

दक्षिण अफ्रीका में अब तक नए वेरिएंट के 22 केस मिल चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2021 पर 10:42 AM
Covid-19 New Variant: दक्षिण अफ्रीका में पाए गए डेल्टा से भी खतरनाक कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई भारत की चिंता, केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट का पता लगा है जिससे अधिक तेजी से संक्रमण फैसले की आशंका है। अधिकारियों ने इससे जुड़े 22 मामलों की गुरुवार को पुष्टि की। नए वेरिएंट मिलने के बाद भारत सरकार अलर्ट हो गई है।

केंद्र ने नए वेरिएंट की खबर मिलते ही गुरुवार को तुरंत राज्य सरकारों को इन देशों से आने वाले यात्रियों की सख्त जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि इस वेरिएंट पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

WHO के अधिकारियों ने दक्षिण अफ्रीका और पड़ोसी बोत्सवाना में फैल रहे नए वेरिएंट B.1.1529 पर बैठक में चर्चा की। यूसीएल जेनेटिक्स इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर फ्रेंकोइस बलौक्स के साइंस मीडिया सेंटर में प्रकाशित बयान के मुताबिक, यह वेरिएंट संभवत: क्रोनिक इन्फेक्शन वाले किसी एचआईवी/एड्स के मरीज में पैदा हुआ।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को एक लेटर भेजा है, जिसमें कहा गया है कि NCDC की तरफ से यह बताया गया है कि कोविड-19 वेरिएंट B.1.1529 के कई मामले बोत्सवाना (3), दक्षिण अफ्रीका (6) और हॉन्गकॉन्ग (1) में दर्ज किए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें