Nissan Motor की 9000 नौकरियां खत्म करने की तैयारी, ग्लोबल प्रोडक्शन में 20% की होगी कटौती

ऑटोमेकर Nissan Motor ने यह भी कहा कि वह ग्लोबल प्रोडक्शन कैपिसिटी में 20% की कटौती करेगा। CEO मकोतो उचिदा ने अर्निंग स्टेटमेंट में कहा, "इन बदलाव उपायों का यह मतलब नहीं है कि कंपनी सिकुड़ रही है। निसान अपने बिजनेस को अधिक लचीला बनाने के लिए इसे रीस्ट्रक्चर करेगा

अपडेटेड Nov 07, 2024 पर 2:57 PM
Story continues below Advertisement
निसान मोटर ने आज 7 नवंबर को नौकरियों में कटौती का ऐलान किया है।

Nissan Motor Job Cut: जापान की कंपनी निसान मोटर ने आज 7 नवंबर को नौकरियों में कटौती का ऐलान किया है। इसके तहत कंपनी अपनी 9000 नौकरियों को खत्म करने जा रही है। इसके अलावा, कई कॉस्ट सेविंग उपायों की घोषणा भी की गई है। निसान मोटर ने इस वर्ष लगातार दूसरी बार अपने एनुअल आउटलुक में कटौती की है। कंपनी को चीन जैसे बड़े बाजारों में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन वजहों के चलते कंपनी ने नौकरियों में कटौती का फैसला लिया है।

ग्लोबल प्रोडक्शन में 20% की होगी कटौती 

ऑटोमेकर ने यह भी कहा कि वह ग्लोबल प्रोडक्शन कैपिसिटी में 20% की कटौती करेगा। CEO मकोतो उचिदा ने अर्निंग स्टेटमेंट में कहा, "इन बदलाव उपायों का यह मतलब नहीं है कि कंपनी सिकुड़ रही है। निसान अपने बिजनेस को अधिक लचीला बनाने के लिए इसे रीस्ट्रक्चर करेगा। इसके साथ ही बिजनेस एनवायरनमेंट में बदलावों के लिए फौरन और फ्लेक्सिबल तरीके से रिस्पॉन्ड करने के लिए मैनेजमेंट को रीऑर्गेनाइज करेगा।"


निसान मोटर ने वित्तीय वर्ष के लिए अपने ऑपरेटिंग प्रॉफिट के पूर्वानुमान को 500 बिलियन येन से घटाकर 150 बिलियन येन ($974.98 मिलियन) कर दिया। जुलाई-सितंबर अवधि के लिए ऑपरेटिंग प्रॉफिट कुल 32.9 बिलियन येन रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि के 208.1 बिलियन येन से 85% कम है। वहीं, LSEG द्वारा आठ एनालिस्ट्स के सर्वे में 66.8 बिलियन येन का औसत अनुमान था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।