Nobel Prize 2022: तीन वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री के लिए मिला नोबेल प्राइज, 'मानव विकास' पर की यह बड़ी खोज

Nobel Prize 2022: कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को केमिस्ट्री के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया है

अपडेटेड Oct 05, 2022 पर 6:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चिकित्सा के क्षेत्र में इस साल का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक स्वैंते पाबो को देने की घोषणा की गई।

Nobel Prize 2022: नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है। भौतिक विज्ञान के बाद अब रसायन विज्ञान के लिए आज नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी (Carolyn R. Bertozzi), मोर्टन मेल्डल (Morten Meldal) और के. बैरी शार्पलेस (K. Barry Sharpless) को क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए (for the development of click chemistry and bioorthogonal chemistry) रसायन विज्ञान में 2022 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

3 अक्टूबर से नोबेल पुरस्कार की शुरुआत

नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार (3 अक्टूबर) को हुई थी। चिकित्सा के क्षेत्र में इस साल का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक स्वैंते पाबो को देने की घोषणा की गई। उन्हें यह पुरस्कार ‘मानव के क्रमिक विकास’ पर खोज के लिए दिया गया है। पाबो ने आधुनिक मानव और विलुप्त प्रजातियों के जीनोम की तुलना कर बताया कि इनमें आपसी मिश्रण है। बता दें कि रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से दिए जाने वाले इस पुरस्कार में 10 मिलियन स्वीडिश क्राउन दिए जाते हैं। 1 डॉलर में 10.9281 Swedish crowns होते हैं।

Google Pixel की सातवीं सीरीज की लॉन्चिंग कल, इन खूबियों से होगी लैस


भौतिकी विज्ञान के लिए भी तीन वैज्ञानिकों को मिला पुरस्कार

मंगलवार (4 अक्टूबर) को भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल प्राइज का ऐलान किया गया था। भौतिकी के लिए इस साल ये पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया। एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया है। ‘क्वांटम मेकैनिक्स’ के क्षेत्र में तीनों वैज्ञानिकों को कार्य करने के लिए नोबेल प्राइज दिया गया है।

शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार की होगी घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Prize) की घोषणा की जाएगी। जबकि 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि, 2021 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन को दिया गया था, जबकि 2020 में इमैनुएल चारपेंटियर और जेनिफर डौडना को इस पुरस्कार से नवाजा गया था।

नोबेल पुरस्कार का इतिहास

अगर नोबेल के बारे में बात की जाए तो कई क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार हर साल स्वीडिश रसायन शास्त्री अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल (१८३३-९६) की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि (१० दिसम्बर) के अवसर पर दिया जाता है। यह स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम और नार्वे की राजधानी ओस्लो में दिए जाते हैं। नोबेल ने एक कोष बनाया था। जिसके धन के ब्याज से पुरस्कार की राशि आती है। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने मानव हित के लिए भौतिक शास्त्र ,रसायन शास्त्र, शारीरिक क्रिया विज्ञान, चिकत्सा विज्ञान और विश्व शान्ति में योगदान दिया हो।

अर्थशास्त्र पर नोबेल पुरस्कार

आर्थिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार सन 1967 में ' रिक्स्वांड दी सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ स्वीडन द्वारा इसकी ३०० वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में स्थापित किया गया। सभी पुरस्कार १९०१ से शुरू हुए हैं। लेकिन अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार सबसे पहले 1969 में दिया गया। भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार स्वीडिश एकेडमी ऑफ़ साइंस की ओर से दिए जाते हैं। जबकि चिकत्सा और शारीरिक क्रिया विज्ञान के लिए पुरस्कार 'स्टाक होम फैकल्टी ऑफ़ मेडीसिन की ओर से दिए जाते हैं। साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चयन स्वीडिश एकेडमी ऑफ़ लिटरेचर की ओर से किया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।