Google Pixel 7, Pixel 7 Pro: गूगल पिक्सल की अगली सीरीज का इंतजार खत्म होने वाला है। कल 6 अक्टूबर को गूगल पिक्सल 7 (Pixel 7) और पिक्सल 7 प्रो (Pixel 7 Pro) को दुनिया भर में लॉन्च किया जाएगा। गूगल ने पहले ही इसकी डिजाइन को लेकर कुछ खुलासा किया है तो पिछले दो महीने में दो डिवाइस लीक हुए हैं जिससे भी इसे लेकर कई खुलासे हुए हैं।
हाल ही में पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो को लेकर कुछ खुलासे हुए जिसके मुताबिक इसकी कीमत पिक्सल 6 सीरीज के समान ही हो सकती है। इसके अलावा भारत में इसकी कीमत अन्य देशों के मुकाबले बहुत अंतर वाली नहीं होगी।
Pixel 7 Pro में ये हो सकती हैं खासियतें
पिक्सल 7 प्रो में गूगल का कस्टम Tensor G2 SoC प्रोसेसर होगा। इसके अलावा पिक्सल 7 प्रो में 12 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज क्षमता होगी। इस हैंडसेट में 6.7 इंच का LTPO QHD+ OLED डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। बैट्री की बात करें तो एक बार फुल चार्ज होने पर यह दिन भर चल सकती है और इसे वायर और वायरलेस दोनों तरीकों से चार्ज किया जा सकेगा।
कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा। इसमें 10.8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। धूल और पानी के खिलाफ इसे IP68 रेटिंग होगी।
Pixel 7 में क्या होगी खासियतें
इस स्मार्टफोन में भी वही चिपसेट है जो प्रो मॉडल में है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक का स्टोरेज मिल सकता है। कैमरा और डिस्प्ले छोड़कर इसमें और प्रो मॉडल में बहुत सी समानताएं हैं। प्रो मॉडल के समान ही इसमें 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।
इसके अलावा इस मॉडल में 6.3 इंच का ओलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। इस पैनल में LTPO तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा बल्कि इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन है। पिक्स्ल 7 की छोटी साइज को देखते हुए अनुमान है कि इसकी बैट्री क्षमता कम हो सकती है।