North Korea Missile: नॉर्थ कोरिया (North Korea) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) इन दिनों एक के बाद एक मिसाइल दाग रहे हैं। वो अपने हथियारों की लगातार टेस्टिंग कर रहा है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया की आपत्ति के बावजूद वह बाज नहीं आ रहा है। पिछले 2 हफ्तों में अब तक 6 मिसाइल टेस्ट कर चुका है। गुरुवार को एक बार फिर नॉर्थ कोरिया ने पूर्वी समुद्र में मिसाइल टेस्ट किया। न्यू एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से इस खबर की जानकारी दी है।
योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक साउथ कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि गुरुवार को फिर से मिसाइल दागी गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना और खुफिया एजेंसियां हर तरह से नॉर्थ कोरिया पर नजर बनाए हुए हैं। सुबह के 6 बजे के करीब प्योंगयांग के समसोक इलाके से नॉर्थ कोरिया ने मिसाइल दागी है।
तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने जापान के ऊपर से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) दागी है। जिसके बाद जापान को अपने कुछ नागरिकों को शेल्टर होम में शिफ्ट करना पड़ा और बाहर निकलने के लिए अलर्ट जारी करना पड़ा था। इस बीच दक्षिण कोरिया (South Korea) और अमेरिका (America) ने भी अपना शक्ति प्रदर्शन किया है। नॉर्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के जवाब में साउथ कोरिया के F-15K और अमेरिकी के F-16 फाइटर जेट ने अपनी ताकत दिखाई है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने मिलकर चार मिसाइल दागी हैं। इससे पहले भी मंगलवारको दक्षिण कोरिया ने विस्फोटक कार्रवाई की थी। इस साल नॉर्थ कोरिया रेकॉर्ड हथियारों का टेस्ट कर चुका है।
वहीं अमेरिका (America) की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी का कहना है कि इस अभ्यास मकसद यह है कि हमारे पास भी उत्तर कोरिया के उकसावे का जवाब देने के लिए सैन्य क्षमता है। उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट के बाद, उसके अगले कदम पर चर्चा करने के मकसद से अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के बीच बातचीत हुई है। व्हाइट हाउस (White House) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट की दोनों नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है।