Oil prices : कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल, उत्पादन में कटौती की सऊदी अरब की घोषणा के बाद बढ़े दाम

सऊदी अरब की तेल उत्पादन में कटौती की घोषणा के बाद तेल की कीमतों में उछाल आया है। आज सोमवार को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 2 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। एशिया के बाजार में ब्रेंट क्रूड तेल का दाम 2.4 फीसदी बढ़कर 77 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया

अपडेटेड Jun 05, 2023 पर 9:03 PM
Story continues below Advertisement
तेल उत्पादक देश कच्चे तेल के दामों को गिरने से रोकने के लिए तेल उत्पादन में कटौती कर रहे हैं।

Oil prices : तेल उत्पादक देश कच्चे तेल के दामों को गिरने से रोकने के लिए तेल उत्पादन में कटौती कर रहे हैं। सऊदी अरब ने कल यानी रविवार को तेल की गिरती कीमतों पर काबू पाने के लिए जुलाई से उत्पादन में प्रतिदिन 10 लाख बैरल की कटौती करने का ऐलान किया। सऊदी अरब की इस घोषणा के बाद तेल की कीमतों में आज उछाल आया है। आज सोमवार को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 2 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। एशिया के बाजार में ब्रेंट क्रूड तेल का दाम 2.4 फीसदी बढ़कर 77 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।

ओपेक प्लस देशों द्वारा उत्पादन में दो बार कटौती

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने कहा कि देश उत्पादन में कटौती को आगे बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा, "बाजार में स्थिरता लाने के लिए जो भी जरूरी होगा वह किया जाएगा।" इससे पहले, ओपेक प्लस के सदस्य देशों द्वारा उत्पादन में दो बार कटौती की गई थी। लेकिन इससे तेल की गिरती कीमतों पर काबू नहीं पाया जा सका। उसके बाद सऊदी अरब ने यह एकतरफा कदम उठाया है। ओपेक प्लस पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन है।


ओपेक प्लस देश करते हैं 40 फीसदी उत्पादन

विएना स्थित ओपेक मुख्यालय में सदस्य देशों की बैठक के बाद सऊदी अरब द्वारा प्रतिदिन दस लाख बैरल की कटौती की घोषणा की गई जो जुलाई से प्रभावी होगी। ओपेक प्लस के बाकी देश 2024 के अंत तक आपूर्ति में पहले की गई कटौती को बढ़ाने पर सहमत हुए। बात दें कि दुनिया भर में कुल तेल उत्पादन का 40 फीसदी हिस्सा ओपेक प्लस देशों में होता है और इनके फैसलों का असर कच्चे तेल के दामों पर पड़ता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।