Oil prices : तेल उत्पादक देश कच्चे तेल के दामों को गिरने से रोकने के लिए तेल उत्पादन में कटौती कर रहे हैं। सऊदी अरब ने कल यानी रविवार को तेल की गिरती कीमतों पर काबू पाने के लिए जुलाई से उत्पादन में प्रतिदिन 10 लाख बैरल की कटौती करने का ऐलान किया। सऊदी अरब की इस घोषणा के बाद तेल की कीमतों में आज उछाल आया है। आज सोमवार को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 2 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। एशिया के बाजार में ब्रेंट क्रूड तेल का दाम 2.4 फीसदी बढ़कर 77 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।
