चीन के शंघाई शहर में एक ओमिक्रॉन के कारण बढ़ रहे Covid-19 के प्रकोप को रोकने के लिए एक चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन लगाया जाएगा। शहर के प्रशासन ने रविवार को यह ऐलान किया। सरकार ने कहा कि चीन का सबसे बड़ा शहर सोमवार से शुरू होने वाली मास टेस्टिंग के पांच दिनों के लिए अपने पूर्वी हिस्से को बंद कर देगा। इसके बाद 1 अप्रैल से इसके पश्चिमी हिस्से में इसी तरह का लॉकडाउन शुरू होगा।
