Suchir Balaji Death Row : ओपनएआई के खिलाफ आवाज उठाने वाले विह्सलब्लोअर भारतीय-अमेरिकी AI रिसर्चर सुचिर बालाजी की मौत का मामला इस समय सुर्खियों में हैं। बालाजी की मौत पिछले साल 26 नवंबर को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुई थी। सैन फ्रांसिस्को के अपार्टमेंट में उनकी लाश पाई गई थी। Open Ai के लिए शानदार काम कर चुके और Chatgpt के डेवलपमेंट में बड़ी भूमिका निभा चुके बालाजी ने दुनिया भर की नजरों में उस समय आए थे जब उन्होंने Open Ai पर कई आरोप लगाए थे।
पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है लेकिन परिवार को मौत को संदिग्ध मानते हुए एफबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले पर अरबपति कारोबारी एलॉन मस्क भी संदेह जता चुके हैं। वहीं अब सुचिर बालाजी की मां ने CNN-News18 को दिए गए इंटरव्यू में अपने बेटे को मौत को हत्या बताया है और अमेरिकी पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।
सुचिर बालाजी की मां ने कही ये बात
बता दें कि पिछले साल सैन फ्रांसिस्को के जिस अपार्टमेंट में सुचिर बालाजी की लाश पाई गई थी, वहां की तस्वीरें जारी होने के साथ ही ये मामला और भी गहराता जा रहा है, जिससे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। बालाजी के माता-पिता ने बेटे की मौत का आरोप ओपनएआई पर लगाया है और दावा किया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। सुचिर बालाजी की मां पूर्णिमा राव ने CNN-News18 से बात करते हुए बताया कि, "पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच किए बिना ही मौत को आत्महत्या का मामला घोषित कर दिया...यह ऐसा था कि जैसे किसी बात को कवर-अप किया जा रहा हो।"
सुचिर बालाजी की आत्महत्या के दावों को चुनौती देते हुए, उनके परिवार ने अब FBI से जाँच की मांग की है। पूर्णिमा राव ने बताया कि, "हमने पिछले शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को पुलिस के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। यह मुकदमा इसलिए दायर किया गया है क्योंकि सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग ने इस मामले की जांच ठीक से नहीं की, बल्कि उन्होंने इसे हत्या का मामला मामने इनकार कर दिया गया। उनके द्वारा दो-तरफ़ा बयान दिए गए हैं। एक बार वे कहते हैं कि जाँच बंद हो गई है और दूसरी तरफ कहते हैं कि यह खुली है। वे मीडिया को बताते हैं कि यह खुली है, फिर वे कहते हैं कि मामला 30 दिसंबर को बंद हो गया था। यदि मामला बंद हो गया है, तो उन्हें जांच रिपोर्ट जारी करनी चाहिए थी। लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं।"
सुचिर बालाजी की मां ने कहा कि, सैन फ्रांसिस्को के जिस अपार्टमेंट में सुचिर बालाजी की लाश पाई गई थी, वहां की तस्वीरें देखने के लिए पुलिस के बॉडी कैम वीडियो को देखना महत्वपूर्ण है। ये हमारे अधिकार हैं। कैलिफोर्निया में ये नियम है, जिसके कारण वो हमें मना नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, "वे कितने गैरजिम्मेदार हो सकते हैं। मैं, बैठकर देख रही हूं। कोई भी व्यक्ति CCTV कैमरा चेक करने के लिए लीजिंग ऑफिस में नहीं गया। जब मुझे अपार्टमेंट की चाबियां दी गईं, तो उन्होंने मौत की खबर दी। उन्होंने मुझसे झूठ बोला कि उन्होंने CCTV फुटेज चेक की है, जिसमें दिखाया गया है कि कोई भी अंदर नहीं गया और कोई भी बाहर नहीं आया। वह अकेला था। इसलिए उसने अपनी जान ले ली। यह झूठ है। जब हम आज गए, तो उन्होंने CCTV भी नहीं देखा। अंदर जाने के 20 मिनट के भीतर, वे बाहर आए और इसे आत्महत्या बताया।"
राव ने कहा कि, वह अपने पति के साथ मिलकर इस मामले में सबूत जुटा रही हैं, जिसके बाद उनकी एलन मस्क से मिलने की संभावना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि ओपनएआई ने 21 नवंबर को डेटा डिलीट कर दिया था, जिसे सुचिर की मौत से एक दिन पहले अदालत में पेश किया जाना था। सुचिर ने ओपनएआई को इसलिए छोड़ा क्योंकि उसके काम करने के तरीके खतरनाक थे क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए बिना अनुमति के कॉपीराइट सामग्री इस्तेमाल की। बालाजी ने बार बार एआई के नैतिक असर के बारे में चिंता व्यक्त कर रहे थे जो उनके अनुसार इंटरनेट के समूचे इकोसिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि सुचिर के घर की तलाशी ली गई, उनकी पेन ड्राइव गायब है और अपराध स्थल पर उनका डेस्कटॉप खुला हुआ था।