पाकिस्तान (Pakistan) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का सरगना मौलाना मसूद अजहर की गिरफ्तारी के लिए अफगानिस्तान (Afghanistan) को पत्र लिखा है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि मसूद अजहर (Masood Azhar) अफगानिस्तान के नंगरहार या कुनार प्रांत में छिपा हो सकता है।
पाकिस्तान ने पहली बार औपचारिक रूप से अफगानिस्तान में मसूद अजहर की मौजूदगी के संबंध में अफगान अधिकारियों को एक पत्र लिखा है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मसूद अजहर के अफगान प्रांत के नंगरहार और कुनार इलाकों में होने की संभावना है।
पाकिस्तान ने मांग की है कि जैश प्रमुख को ढूंढा जाए और पाकिस्तानी अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाए। साथ ही उसे गिरफ्तार किया जाए। मसूद अजहर की गिरफ्तारी के लिए पत्र पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा लिखा गया है। हालांकि, इस मामले पर बाद में कोई और डिटेल्स सामने नहीं लाया गया है।
1 मई 2019 को, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने मसूद अजहर का नाम वैश्विक नामित आतंकवादियों की सूची में जोड़ा। 2008 में भारतीय संसद पर हमले के बाद, अमेरिका ने जेईएम को विदेशी आतंकवादी संगठन की सूची में शामिल किया।
आतंकी मसूद अजहर को 31 दिसंबर, 1999 को इंडियन एयरलाइंस की उड़ान IC 814 के अपहरण के बाद एक भारतीय जेल से रिहा कर दिया गया था। मसूद अजगर संयुक्त राष्ट्र का नामित आतंकी और भारत का मोस्ट वॉन्टेड भी है।
भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से JeM और मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित करने मांग कर रहा है, लेकिन चीन इस प्रयास को वीटो कर रहा है। भारत सरकार के अधिकारियों ने CNN-News18 को बताया कि यह फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के आदेश का पालन करने और अंतर सरकारी संगठन की ग्रे लिस्ट से बाहर निकलने का पाकिस्तान का प्रयास हो सकता है।