Pakistan: पूर्व PM इमरान खान को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, आतंकवाद के मामले में मिली अग्रिम जमानत

आतंकवाद निरोधी अदालत के जज राजा जवाद अब्बास हसन ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रमुख को एक सितंबर तक के लिए एक लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी

अपडेटेड Aug 25, 2022 पर 4:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI प्रमुख इमरान खान (Imran Khand) को 20 अगस्त को आतंकवाद के मामले में अंतरिम अग्रिम जमानत मिल गई है। इमरान के खिलाफ इस्लामाबाद में हुई PTI की एक रैली में पुलिस, न्यायपालिका और अन्य राज्य संस्थानों को धमकाने के लिए दो मुकदमे दर्ज हुए थे।

आतंकवाद निरोधी अदालत के जज राजा जवाद अब्बास हसन ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रमुख को एक सितंबर तक के लिए एक लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी।

खान की जमानत याचिका उनके आने से पहले गुरुवार को अदालत में दायर की गई थी, जिसमें याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि उनके खिलाफ आतंकवाद का मामला पुलिस की तरफ से "बदले की कार्रवाई" के रूप में दर्ज किया गया था।


चूंकि उनकी गिरफ्तारी की संभावना थी। ऐसे में खान की पार्टी ने उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद, समर्थकों से "सड़कों पर बाहर आने और फिर अगले दिन इस्लामाबाद जाने" का आह्वान किया था।

फेडरल ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स, जहां सुनवाई हुई, उसके के आसपास सुरक्षा कड़ी थी। पुलिस और फ्रंटियर कॉर्प्स के जवानों को घटनास्थल पर तैनात किया गया था। परिसर के आसपास की सड़कों को भी ब्लॉक कर दिया गया था।

Joe Biden ने हर छात्र के लोन में 10,000 डॉलर तक कटौती का किया ऐलान, 2022 में कर्ज चुकाने से भी दी राहत

69 साल के खान पर रविवार को इस्लामाबाद में एक सार्वजनिक रैली में एक महिला जज और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को "धमकी" देने के लिए आतंकवाद विरोधी अधिनियम (आतंकवाद के कृत्यों के लिए सजा) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अपने संबोधन में, खान ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों, एक महिला मजिस्ट्रेट, पाकिस्तान के चुनाव आयोग और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ अपने सहयोगी शाहबाज गिल के साथ हुए व्यवहार को लेकर मामला दर्ज करने की धमकी दी थी। उन्हें देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

रैली में, उन्होंने न्यायपालिका को अपनी पार्टी के प्रति "पक्षपातपूर्ण" रवैये के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा था कि उसे नतीजे भुगतने के लिए खुद को तैयार करना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।