पाकिस्तान में एक बड़ा हादसा हुआ है। दुनियाभर में पाकिस्तान को आतंकवाद की खेती करने वाले के तौर पर जाना जाता है। अब एक बार फिर से शहबाज के मुल्क की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती हो गई है। दरअसल, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात घाटी में विदेशी राजनयिकों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने सड़क किनारे रखे एक बम से काफिले में शामिल वाहन को निशाना बनया। जिसमें एक पुलिस अधिकारी मौत हो गई है। वहीं तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये हमला जहानाबाद के पास हुआ था। काफिले में 12 देशों के राजनयिक एक बस में सवार थे।
स्वात जिले के पुलिस अधिकारी जहीदुल्ला खान (Zahidullah Khan) ने बताया कि राजनयिक स्थानीय चैंबर ऑफ कॉमर्स के निमंत्रण पर स्वात घाटी क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। ताकि इसे संभावित पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि काफिले का नेतृत्व कर रहा दस्ता सड़क किनारे बम की चपेट में आ गया।
राजनयिकों को ले जा रही बस के पीछे भारी पुलिस फोर्स और आर्मी सुरक्षा के लिए तैनात थे। लेकिन तभी काफिले में शामिल एक बस में ब्लास्ट हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक सभी डिप्लोमैट सुरक्षित हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह धमाका रिमोट के जरिए किया गया है। काफिला इस्लामाबाद से स्वात जिले के खूबसूरत पहाड़ी इलाके मालम जब्बा की ओर जा रहा था। काफिले में रूस, वियतनाम, बोस्निया एवं हर्जेगोविना, इथियोपिया, रवांडा, जिम्बाब्वे, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान और पुर्तगाल के राजनयिक शामिल थे। स्वात के डीआईजी मुहम्मद अली खान ने बताया कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है। सभी सराजनियों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया गया है। अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दिया बयान
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा कि सभी राजनयिक सुरक्षित रूप से इस्लामाबाद पहुंचा दिए गए हैं। हम अपने सुरक्षाबलों पर गर्व करते हैं, जो आतंकियों के सामने डटकर खड़े रहते हैं। उनका मुकाबला करते हैं। ऐसी हरकतें पाकिस्तान को आतंक के खिलाफ लड़ाई में नहीं रोक पाएंगी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की निंदा की है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि आतंकवादी तत्व न केवल देश और राष्ट्र के दुश्मन हैं, बल्कि मानवता के भी दुश्मन हैं।