Marvia Malik: पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग

Marvia Malik ने कहा कि उन्हें ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवाज उठाने के लिए अज्ञात नंबरों से धमकी भरे फोन कॉल और मैसेज मिल रहे थे। मलिक इसके बाद अपनी जान के डर से लाहौर छोड़कर इस्लामाबाद और मुल्तान में शिफ्ट हो गई थी। लेकिन एक सर्जरी के लिए वह हाल ही में लाहौर लौटी थीं। इस गोलीबारी में न्यूज एंकर बाल-बाल बच गईं

अपडेटेड Feb 24, 2023 पर 5:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Marvia Malik: पाकिस्तान की पहली महिला ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर मारविया मलिक लाहौर की रहने वाली हैं

पाकिस्तान (Pkistan) की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर मारविया मलिक (Marvia Malik) पर लाहौर में उनके घर के बाहर गुरुवार को बंदूकधारियों ने जानलेवा हमला कर दिया। जब मारविया मलिक एक फार्मेसी से लौट रही थीं, तभी दो हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। मारविया का कहना है कि ट्रांसजेंडर्स के हक के लिए आवाज उठाना ही उन पर हुए हमले की वजह है। हालांकि, इस गोलीबारी में न्यूज एंकर बाल-बाल बच गईं।

डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, मलिक ने कहा कि उन्हें ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवाज उठाने के लिए अज्ञात नंबरों से धमकी भरे फोन कॉल और मैसेज मिल रहे थे। मलिक इसके बाद अपनी जान के डर से लाहौर छोड़कर इस्लामाबाद और मुल्तान में शिफ्ट हो गई थी। लेकिन एक सर्जरी के लिए वह हाल ही में लाहौर लौटी थीं।

मारविया का कहना है कि ट्रांसजेंडर्स के हक के लिए आवाज उठाना ही उन पर हुए हमले की वजह है। उन्होंने डॉन को बताया कि वह गुरुवार रात को फार्मेसी से घर लौट रही थीं, तभी दो हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। हालांकि, इस हमले में उन्हें चोट नहीं आई हैं, वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।


मारविया मलिक 2018 में पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर बनीं। वह लाहौर की रहने वाली हैं। उन्होंने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि बचपन से ही न्यूज एंकर बनना चाहती थीं। उन्होंने साल 2018 में पाकिस्तानी न्यूज चैनल 'कोहे नूर' में बतौर एंकर ज्वाइन किया था।

ये भी पढ़ें- नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने अभिनेता पर लगाया रेप का आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज की शिकायत

वह मार्च 2018 में पहली बार एंकर के तौर पर टीवी चैनल पर खबरें पढ़ती नजर आई थीं। मलिक ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है और फिर मास्टर्स के लिए फॉर्म भरा है। एंकरिंग से पहले वह मॉडलिंग की दुनिया में भी काम कर चुकी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।