पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) के सुर बदल गए हैं। उन्होंने कहा है कि हम बातचीत के जरिए इंडिया के साथ स्थायी शांति चाहते हैं। इसकी वजह यह है कि कश्मीर मसले (Kashmir Issue) के समाधान के लिए दोनों में से किसी देश के लिए युद्ध विकल्प नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया है।
