Pakistan Train Hijack : पाकिस्तान के बलूचिस्तान से मंगलवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की एक ट्रेन को ही हाईजैक कर लिया है। हाईजैक किए गए ट्रेन का नाम जफर एक्सप्रेस है। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन में 182 यात्रियों को बलूच लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने बंधक बनाया हुआ है। वहीं BLA ने ये भी दावा किया है कि अब तक उन्होंने 20 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है।
