Pakistan Train Hijack : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को ट्रेन के हाईजैक किए जाने की घटना ने दुनिया को हैरत में डाल दिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने इस पूरे घटना को अंजाम दिया है। हाईजैक किए गए ट्रेन का नाम जफर एक्सप्रेस है। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन में 182 यात्रियों को बलूच लिबरेशन ने बंधक बनाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक पैसेंटर ट्रेन जाफर एक्सप्रेस बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी उस पर हमला किया गया। वहीं अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि BLA के हमले में 150 पाक आर्मी के जवान मारे गए हैं।
