Peloton to cut jobs : पेलोटन अपने बिजनेस को पुनर्गठित करने के क्रम में अब सैकड़ों कर्मचारियों को निकालने पर विचार कर रही है। कोरोनावायरस (coronavirus) से फैली कोविड महामारी का असर कम होने लगा है, जिससे कंपनी के बिजनेस में कमी आ रही है। एक्सरसाइज से जुड़े महंगे इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी की अपनी वर्कफोर्स में से 500 जॉब्स यानी 12 फीसदी की कटौती की योजना है।
कॉस्ट सेविंग पर है कंपनी का जोर
न्यूयॉर्क बेस्ड कंपनी के एक स्पोक्सपर्सन ने एक स्टेटमेंट में कहा, Peloton के बदलाव के इस सफर की मुख्य बातों में क्षमताओं का अधिकतम इस्तेमाल और बिजनेस को सरल बनाने और अपने वित्त वर्ष के अंत तक कैश फ्लो में ब्रेक एवन की स्थिति में आने के लिए कॉस्ट सेविंग के उपायों को लागू करना शामिल है।
Peloton Interactive Inc ने गुरुवार, 6 अक्टूबर को कहा कि उसने अपनी रिस्ट्रक्चरिंग की योजना को काफी हद तक लागू कर दिया है, जो फरवरी में शुरू हुआ था। इस योजना में एक नया चीफ एग्जीक्यूटिव और एक छोटा स्टोर बेस शामिल था।
2020 में 400 फीसदी मजबूत हो गया था शेयर
Peloton मौजूदा बाजार के हिसाब से अपने बिजनेस में बदलाव की कोशिश कर रही है। कोरोनावायरस महामारी के दौरान उसकी सेल्स में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 2020 में महामारी के बीच कंपनी के शेयर 400 फीसदी से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गई थी। दरअसल, उस समय कस्टमर्स के बीच कंपनी की बनाई बाइक्स और ट्रेडमिल्स की खासी डिमांड थी।
पिछले महीने भी की थीं 784 छंटनी
हालांकि, बीते साल कंपनी की सेल्स घटने लगी। लोग घरों से निकलने लगे और जिम जाने लगे। कंपनी ने इस साल अपनी रिस्ट्रक्चरिंग पर खासा काम किया है। अगस्त में अपने उत्तर अमेरिकी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में 784 लोगों को निकालने का ऐलान किया था।
Peloton का इस शेयर इस साल यानी 2022 में अभी तक लगभग 76 फीसदी टूट चुका है।