Plane Crash: अफगानिस्तान में एक प्लेन के क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। अफगान मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक दुखद घटना में प्लने अपना रास्ता भटक गया। इसके बाद वो 20 जनवरी की रात बदख्शां में ज़ेबक जिले के पहाड़ी इलाके से टकरा गया। शुरुआती दौर में कहा गया है कि यह भारत का प्लेन है। हालांकि बाद में पता चला कि यह प्लेन भारत का नहीं बल्कि मोरक्को का छोटा एयरक्रॉफ्ट था। वहीं सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि ये प्लेन भारत का नहीं है।
भारत के सिविल एविएश मिनिस्ट्री ने कहा कि अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय विमान है और न ही नॉन शेड्यूल्ड (एनएसओपी)/चार्टर विमान है। यह मोरक्कन रजिस्टर्ड छोटा विमान है। इससे पहले अफगान मीडिया में दावा किया जा रहा था कि अफगानिस्तान में भारत का प्लेन क्रैश हो गया है।
भारतीय विमान के क्रैश होने की गलत खबर कहां से आई?
दरअसल ANI ने अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के हवाले से बताया कि बदख्शां के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने कहा है कि एक भारतीय यात्री विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ लगने वाले तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जबीहुल्लाह अमीरी ने बताया कि मौके पर जांच टीम भेजी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विमान रविवार को सुबह क्रैश हुआ। हालांकि बाद में ANI ने इसी खबर पर अपडेट करते हुए बताया कि DGCA के सीनियर अधिकारी ने बताया कि वो विमान भारतीय नहीं बल्कि मोरक्कन पंजीकृत डीएफ 10 विमान था।