Video: अमेरिका में एक और प्लेन क्रैश, अब तक 6 लोगों की मौत, फिलाडेल्फिया में हादसे के बाद कई घरों में लगी आग

अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में एक मॉल के करीब प्लेन क्रैश हुआ है। जिसमें फिलहाल 6 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। पिछले हफ्ते भी अमेरिका में एक प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे

अपडेटेड Feb 01, 2025 पर 7:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भयानक प्लेन हादसा, अब तक 6 लोगों की मौत

अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में शनिवार सुबह (भारतीय समय के अनुसार) एक प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में करीब 6 लोगों की मौत होने की आशंका है। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, एक शॉपिंग मॉल के नजदीक प्लेन हादसे का शिकार हुआ है। प्लेन क्रैश के बाद आसपास के कई घरों में आग भी लग गई।

BNO News के मुताबिक, मरने वालों का अभी सटीक आंकड़ा नहीं पता चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि कम से कम 6 लोग इस हादसे में मारे गए हैं।

रॉयटर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना फिलाडेल्फिया के उत्तर-पूर्वी इलाके के रूजवेल्ट मॉल के पास हुई।


लोकल टीवी चैनल FOX29 ने ऐसे फुटेज दिखाए हैं कि प्लेन क्रैश होने के बाद एक आग का गोला बना और आसपास के इलाकों में आग लग गई। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो शेयर किए गए हैं जिसमें प्लेन क्रैश को आग का गोला बनते हुए साफ देखा जा सकता है।

इस हादसे में प्लेन को आग का गोला बनते हुए साफ देखा जा सकता है।

दो दिन पहले भी हुआ था भयानक प्लेन क्रैश

अभी दो दिन पहले ही वॉशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास एक पैसेंजर प्लेन आर्मी के चॉपर से टकरा कर क्रैश हो गया था। दुर्घटना के बाद यह प्लेन पोटोमैक नदी में गिर गया था। प्लेन में करीब 60 यात्री थे और इन सभी की मौत हो गई थी। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, क्रैश होने वाला प्लेन एक मेडिकल प्लेन था। प्लेन का मॉडल Learjet 55 था। यह प्लेन फिलाडेल्फिया से मिसौरी जा रहा था। इस हादसे में मारे जाने वालों की संख्या की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।