PM Modi at G20 Summit LIVE Updates: इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी बाली (Bali) शहर में आज जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) की शुरुआत हो चुकी है। यहां दुनिया भर के कई नेता पहुंच चुके हैं। शिखर सम्मेलन के आधिकारिक तौर पर शुरू होने से पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का स्वागत किया। बाली के अपूर्व केम्पिसंकी होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden), फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) और अन्य नेताओं से मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar), राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval) और G-20 शेरपा अमिताभ कांत भी मौजूद हैं। इंडोनेशिया G20 ग्रुप का वर्तमान अध्यक्ष है।
पीएम मोदी इस सम्मेलन में अमेरिका (US), ब्रिटेन (Britain), फ्रांस (France), सिंगापुर (Singapore), ऑस्ट्रेलिया (Australia), जर्मनी (Germany) और स्पेन (Spain) के राष्ट्राध्यक्षों से मिल रहे हैं। चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) से पीएम मोदी की मीटिंग अभी तक तय नहीं हो पाई है। इस दौरान रूस-यूक्रेन वार का मुद्दा सामने आने की उम्मीद है। हालांकि इस सम्मेलन में व्लादमीर पुतिन (Vladimir Putin) खुद नहीं पहुंच रहे हैं। पुतिन ने विदेश मंत्री सर्गेई लवारोव को इस सम्मेलन में भेजा है।