चीन में अब फेफड़े की बीमारी का कहर! बच्चों से अस्पताल फुल, WHO ने मांगी रिपोर्ट

Pneumonia Outbreak in China: चीन में कोरोना वायरस महामारी के बाद फेफड़ों की नई बीमारी का कहर जारी है। चीन में बच्चे निमोनिया का तेजी से शिकार हो रहे हैं। अस्पताल बच्चों से खचाखच भरे हे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बीमारी को लेकर चिंता जताई है। WHO का कहना है कि पिछले तीन साल के मुकाबले अक्टूबर मध्य में मामले तेजी से बढ़े हैं

अपडेटेड Nov 23, 2023 पर 6:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PNEUMONIA OUTBREAK IN CHINA: निमोनिया से प्रभावित बच्चों के फेफड़ों में सूजन और तेज बुखार सहित असामान्य लक्षण नजर आ रहे हैं।

Pneumonia Outbreak in China: कोरोना वायरस महामारी (Covid-19) के बाद चीन में फेफड़ों से जुड़ी एक नई बीमारी से हाहाकार मचा हुआ है। इसे रहस्यमयी निमोनिया कहा जा रहा है। ये बीमारी बच्चों को तेजी से अपना शिकार बना रही है। हालात ये हो गए हैं कि अस्पताल बच्चों से खचाखच भर गए हैं। इस मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चिंता जताई है। WHO ने आधिकारिक तौर पर चीन से इस मामले में विस्तार से रिपोर्ट मांगी है। चीनी मीडिया में बताया जा रहा है कि बीजिंग समेत देश के कई शहरों में निमोनिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। 500 मील उत्तर-पूर्व में बीजिंग और लियाओनिंग के अस्पतालों में बड़ी संख्या में बच्चे भर्ती हो रहे हैं।

WHO ने अपने एक बयान में कहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (National Health Commission) के अधिकारियों ने 23 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के बारे में बढ़ोतरी की जानकारी दी है। यह चिंताजनक स्थिति कोविड संकट के शुरुआती दिनों की याद दिला रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस रहस्यमयी निमोनिया के प्रकोप के चलते ज्यादातर स्कूल बंद हैं।

बीजिंग और लियाओनिंग बीमारी की चपेट में


500 मील उत्तर-पूर्व में बीजिंग और लियाओनिंग के अस्पतालों में बड़ी संख्या में बच्चे भर्ती हो रहे हैं। इस रहस्यमयी न्यूमोनिया में बच्चों को फेफड़ों में दर्द और तेज बुखार जैसी परेशानी होती है। फेफड़े में दिक्कत होने की वजह से बच्चों को इस बीमारी में सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इस बीमारी के तेजी से फैलने की वजह से इन शहरों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ओपन-एक्सेस सर्विलांस प्लेटफॉर्म प्रोमेड ने चीन में फैल रहे इस निमोनिया पर कहा है कि खासतौर से बच्चों को प्रभावित करने वाली ये बीमारी एक महामारी में भी बदल सकती है।

Tunnel Collapse: उत्तरकाशी में अंतिम चरण में पहुंचा रेस्क्यू ऑपरेशन! किसी भी समय बाहर आ सकते हैं मजदूर

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने रहस्‍यमयी निमोनिया को लेकर बयान जारी कर चिंता जताई है। लोगों को इस बीमारी को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही चीन के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों से बच्‍चों के बीच फैल रही इस बीमारी को लेकर और अधिक जानकारी देने के लिए कहा है। निमोनिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए WHO ने कहा है कि सांस की इस बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए लोग तमाम तरह के दिशा निर्देशों का पालन करें।

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें चीन के अस्‍पताल के हालात साफ तौर पर देखे जा सकता है। इसमें लोग बच्‍चों के इलाज के लिए परेशान होते दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एरिक ने लिखा कि चीन में निमोनिया का एक बड़ा प्रकोप उभर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।