राष्ट्रपति ट्रंप सबसे सेफ कार से करेंगे सफर, बम धमाकों से बचाने के साथ ही परमाणु हथियार लॉन्च करने में सक्षम

अमेरिकी राष्ट्रपित की कार 'द बीस्ट' एक बुलेट प्रूफ कार है। इस पर किसी भी प्रकार की गोली का असर नहीं होता है। इसमें बम धमाको से भी राष्ट्रपति को बचाने की क्षमता है। ये केमिकल हमलों का सामना करने में भी सक्षम है। इसमें नाइट विजन सिस्टम लगा होता है। इसमें आंसू गैस फायरिंग करने की भी क्षमता है। इस खास कार के दरवाजे के हैंडल में करेंट पास किया जा सकता है

अपडेटेड Nov 09, 2024 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
'द बीस्ट' कार की खिड़कियां 3 इंच और कवर 8 इंच मोटा है। इस कार की कीमत 1.5 अरब डॉलर है। इसे 2014 में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस द्वारा बनवाया गया था

डोनल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बन गये हैं। ट्रंप अपनी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस को हराकर इस बार राष्ट्रपति की गद्दी पर आसीन हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति को वहां के आम आदमी से करीब 6 गुना ज्यादा सैलरी मिलती है। लेकिन अमेरिका का राष्ट्रपति होना अपने आप में विश्व का सबसे ताकतवर और कद्दावर नेता होना भी माना जाता है। इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति को विश्व की सबसे शानदार और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। सबसे अहम तो उनकी कार होती है जिसे अनोखी कार कहा जा सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप लिमोजीन कार का उपयोग करेंगे। इसे 'द बीस्ट' कहा जाता है। ये दुनिया की सबसे सुरक्षित कार है। इसे खास तौर से अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए बनाया गया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति एयरफोर्स के विमान द फोर्स वन में अगर उड़ान नहीं भर रहे होते हैं या मरीन बेड़े के मरीन वन हेलीकॉप्टर से यात्रा नहीं कर रहे होते हैं तो वे द बीस्ट से यात्रा करते हैं।

क्या है द बीस्ट की खासियत

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप जिस कार से चलेंगे वो बुलेट प्रूफ कार है, यानी कि उस पर किसी भी प्रकार की गोली का असर नहीं होगा। इसके अलावा इसमें बम धमाको से भी बचने की क्षमता है। इसके साथ ही ये केमिकल हमलों का सामना करने में भी सक्षम है। इसमें नाइट विजन सिस्टम लगा होता है। इसमें आंसू गैस फायरिंग करने की भी क्षमता है।


द बीस्ट के दरवाजे में करेंट पास किया जा सकता है

इस खास कार के दरवाजे के हैंडल में करेंट पास किया जा सकता है जिससे कोई अनचाहा व्यक्ति इसमें घुसपैठ ना कर पाये। इस कार की खिड़कियां 3 इंच और कवर 8 इंच मोटा है। इसमें चिकित्सा सुविधा भी है। राष्ट्रपति के ब्लड ग्रुप का खून एक छोटे रेफ्रिजरेटर में रखा होता है। जिसे जरूरत पड़ने पर तुरंत उपयोग किजा सकता है। इस कार की कीमत 1.5 अरब डॉलर है।

परमाणु हथियारों को लॉन्च करने में सक्षम

द बीस्ट में परमाणु हथियारों को लॉन्च करने के लिए कोड भेजने की क्षमता है। इस कार के बारे में यूएस सीक्रेट ऑफिस ऑफ प्रोटेक्टिव ऑपरेशंस के सहायक निदेशक का कहना है कि इस कार की सुरक्षा और कोडिंग संचार प्रणाली इसे दुनिया की सबसे ज्यादा सुरक्षित और टेक्निकली अपग्रेडेड कार बनाती है।

पहली बार ट्रंप ने शुरु किया था इसका इस्तेमाल

साल 2018 में जब ट्रंप पहली बार राष्ट्रपति बने तो उन्होंने इसका इस्तेमाल करना शुरु किया था। उसके बाद राष्ट्रपति बाइडन इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फिर से राष्ट्रपति बनने के बाद डोनल्ड ट्रंप इसका वापस उपयोग करेंगे। इसे 2014 में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस द्वारा बनवाया गया था। इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह है।

 

 

 

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 09, 2024 10:33 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।