Property in Canada : कनाडा ने विदेशियों के देश के भीतर रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज खरीदने पर रोक लगा दी है। यह रोक रविवार, 1 जनवरी से प्रभावी हो गई है। दरअसल, महामारी की शुरुआत के बाद घरों की कीमतें बढ़ने के बाद वहां की सरकार को यह फैसला लेना पड़ा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सीएनएन बिजनेस के हवाले से यह खबर दी है। कनाडा सरकार (Canadian government) ने इससे जुड़ा कानून पास कर दिया है। खबर के मुताबिक, कुछ राजनेताओं का भी मानना है कि निवेश के रूप में बायर्स की डिमांड में बढ़ोतरी इसके लिए जिम्मेदार है।
2021 के चुनाव प्रचार में दे दिए थे संकेत
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Prime Minister Justin Trudeau) की पार्टी ने बीते साल लिखा था कि कनाडा में घर बनाने की इच्छा मुनाफाखोरों, अमीर कंपनियों और विदेशी निवेशकों को अपनी ओर खींच रही है।
हालांकि, दिसंबर में ओटावा ने स्पष्ट किया था कि प्रतिबंध सिर्फ शहरी घरों पर लागू होगा, न कि समर कॉटेज जैसी मनोरंजक संपत्तियों पर। प्रधानमंत्री Justin Trudeau ने 2021 में एक चुनाव प्रचार के दौरान दो साल की इस अस्थायी रोक का प्रस्ताव किया था, जब घरों की कीमतें तेजी से बढ़ रही थीं। साथ ही कई कनाडा के लोगों के लिए घर खरीदना मुश्किल हो गया था।
2021 की चुनावी जीत के बाद, लिबरल्स ने गैर कनाडाई लोगों के रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदने पर रोक का कानून पेश कर दिया था।
क्यों बढ़ रही हैं प्रॉपर्टी की कीमतें?
कीमतों में बढ़ोतरी के लिए कनाडा के बैंक भी जिम्मेदार हैं, जो अमेरिका और अन्य देशों की तरह ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं।
सीएनएन बिजनेस के मुताबिक, सीआरईए का प्राइस इंडेक्स (CREA price index) अभी तक महामारी से पहले यानी 2019 के अंत से 38 फीसदी ऊपर है। हालांकि, बिक्री के लिए मकानों की इनवेंट्री महामारी से पहले के स्तरों पर लौट आई है।
रियल एस्टेट एसोसिएशन ने कनाडा आने के इच्छुक लोगों को छूट के साथ इस कानून के बनने पर चिंता जाहिर की है।
सीआरआईए ने भी चिंता जाहिर की है कि अमेरिका और मेक्सिको भी अपने कनाडाई लोगों के प्रॉपर्टी खरीदने पर रोक लगा सकते हैं।