ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने यह मान लिया है कि वह ब्रिटेन का नया प्रधामंत्री (New Prime Minister of Britain) बनने की दौड़ में पीछे चल रहे हैं। लेकिन, उन्होंने अंत तक यह लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया। प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में उनका मुकाबला लिज ट्रस (Liz Truss) सेb हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) के इस महीने की शुरुआत में इस्तीफे दे देने के बाद कंजरवेटिव पार्टी के नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।
ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ने यह माना कि जब तक इनफ्लेशन कंट्रोल में नहीं आ जाता तब तक पर्नसल टैक्स में कटौती नहीं करने के उनके आइडिया को लोगों को ने पंसद नहीं किया है। इससे पहले कंजरवेटिव पार्टी के एक कार्यक्रम में सुनक ने कहा था कि हालांकि इसने मेरी जिदंगी को आसान नहीं बनाया है, लेकिन ऐसा करना इमानदारी होगी।
सुनक के उलट उनकी प्रतिद्वंद्वी और पूर्व विदेश मंत्री लिज ट्रस ने वादा किया है कि वह प्रधानमंत्री बनते ही टैक्स कम कर देंगी। गुरुवार रात उत्तरपूर्व इंग्लैंड के लीड्स में उनके कार्यक्रम में जमा लोनों ने उनके इस ऐलान का स्वागत किया।
ट्रस ने ब्रिटेन के पूरे टैक्स सिस्टम पर पुनर्विचार करने का वादा किया है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा टैक्स सिस्टम बहुत जटिल हैं और इसे लोगों के लिए आसान बनाने की जरूरत है। रक्षा मंत्री बेन वैलेस के ऐलान से भी ट्रस का आत्मविश्वास बढ़ा है। वैलेस ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार के रूप में ट्रस का समर्थन करते हैं। उन्होंने सन न्यूजपेपर से यह भी कहा कि सुनक ने कैबिनेट से इस्तीफा देकर ठीक नहीं किया। इससे जॉनसन को कुर्सी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
सुनक प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ट्रस को कड़ी टक्कर देने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों ही उम्मीदवार कंजरवेटिव पार्टी के 1,75,000 सदस्यों का समर्थन हासिल करने के लिए कंपेन चला रहे हैं। ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन बनेगा इस बात का ऐलान 5 सितंबर को होगा। यह तय है कि सुनक और ट्रस में से किसी के सिर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का ताज होगा।
सुनक ने एक जगह अपने शुरुआती भाषण में कहा, "मुझे पता है कि पोल्स बता रहे हैं कि इस दौड़ में मै पीछे हूं। मैं आप सभी का समर्थन मांगता हूं। और मैं वादा करता हूं कि मैं हर एक वोट के लिए लड़ाई लड़ूंगा।" उन्होंने टैक्स में कटौती के वादे के लिए ट्रस की आलोचना की।
उधर, ट्रस ने कहा कि यह समय बिजनेस के लिए सामान्य नहीं है। उन्होंने सरकारी बीमा खर्च में कमी लाने का वादा किया। उन्होंने कॉर्पोरेशन टैक्स कम बनाए रखने की बात कही। उन्होंने उत्तरी इंग्लैंड में रेल प्रोजेक्ट का वादा किया, जिसका कार्यक्रम में जमा लोगों ने स्वागत किया।