दुनिया में अंगूर की कई किस्में पाई जाती हैं। भारत में भी काले और हरे रंग का अंगूर पाया जाता है लेकिन वह बाजार में 100 रुपये से भी कम कीमत में मिल जाता है। यहां बात कर रहे हैं Ruby Roman के नाम से मशहूर अंगूरों के बारे में जिनकी कीमत लाखों में है। उन्हें अंगूरों का रॉल्स रॉयल माना जाता है। साल 2019 में जापान में उनकी सबसे ऊंची बोली लगी थी। ये अंगूर एसिडिटी में कम जूस और शुगर से भरपूर हैं जो इसे औरों से बेहतर बनाता है।
Ruby Roman अंगूरों के हर साल 2,400 गुच्छे उगाए जाते हैं। हर एक Ruby Roman अंगूर की क्वालिटी को बनाए रखने के लिए इसका कड़ा क्वालिटी चेक होता है। हर एक अंगूर को सर्टिफिकेशन सील दिया जाता है। इसका साइज एक पिंग पॉन्ग बॉल के जैसा होता है।
अंगूर की खेती जापानी लग्जरी फलों के बाजार में बड़ी डिमांड है। ये अंगूर बाजार में नहीं बिकता बल्कि इसकी बोली लगती है। बोली में सबसे ज्यादा पैसों की बोली लगाना वाला इस फल को घर ले जाता है।
Ruby Roman की शुरुआत साल 2008 में जापान में हुई थी। इसकी पैदावार जापान के इशिकावा में हुई। Ruby Roman के एक बंच की कीमत 12 लाख येन यानी करीब 7,55,000 रुपये साल 2019 में थी। इसका मतलब ये हुआ कि एक अंगूर की कीमत 35000 रुपये के लगभग है। यानी इस अंगूर की एक दाना के लिए आपकी पूरी सैलरी खर्च हो सकती है।
जापान में सिर्फ अंगूर की कीमत ज्यादा है बल्कि मियाजाकी आम की कीमत 2.70 लाख रुपये किलो है।