Russia Airport: मॉस्को समेत रूस के पांच एयर पोर्ट अस्थायी रूप से किए गए बंद, नहीं बताया गया कोई करण

रोसावियात्सिया के बयान में कहा गया, "एयरक्राफ्ट क्रू, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स और एयरपोर्ट सर्विस फ्लाइट सेफ्टी के लिए सभी जरूरी उपाय कर रही हैं।" रूस ने यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस पर देश भर में बैंकों, डाकघरों और पुलिस कारों पर 55 बम हमले कर उकसाने का आरोप लगाया, जिसके तुरंत बाद इन एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया।

अपडेटेड Dec 26, 2024 पर 8:53 PM
Story continues below Advertisement
Russia Airport: मॉस्को समेत रूस के पांच एयर पोर्ट अस्थायी रूप से किए गए बंद

रूस के एविएशन वॉचडॉग ने गुरुवार को कहा कि मॉस्को के सभी चार एयरपोर्ट और मॉस्को से 160 Km दूर दक्षिण-पश्चिम में कलुगा में एयरपोर्ट को बिना कारण बताए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। रोसावियात्सिया के बयान में कहा गया, "एयरक्राफ्ट क्रू, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स और एयरपोर्ट सर्विस फ्लाइट सेफ्टी के लिए सभी जरूरी उपाय कर रही हैं।"

रूस ने यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस पर देश भर में बैंकों, डाकघरों और पुलिस कारों पर 55 बम हमले कर उकसाने का आरोप लगाया, जिसके तुरंत बाद इन एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया।

आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 44 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से कई बुजुर्ग और नाबालिग हैं, जो आसानी से पैसा कमाने की तलाश में थे।


इसने यह भी कहा कि इसने पावर बैंक या डॉक्यूमेंट फोल्डर्स के रूप में छिपे बमों का इस्तेमाल करके मास्को में उच्च पदस्थ रूसी अधिकारियों और उनके परिवारों को मारने के लिए यूक्रेन की सीक्रेट सर्विस की ओर से रची गईं कई साजिशों को विफल कर दिया।

रूस ने क्रिसमस के दिन यूक्रेन के पावर प्लांट को निशाना बनाया

इससे पहले रूस ने बुधवार को यूक्रेन के पावर सिस्टम को निशाना बनाते हुए बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया। हमले में एक थर्मल पावर प्लांट को निशाना बनाया गया और यूक्रेनी लोगों को क्रिसमस की सुबह मेट्रो स्टेशनों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ‘X’ पर एक बयान में कहा कि यूक्रेन के पावर सोर्ट को निशाना बनाने के लिए रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों सहित 70 से ज्यादा मिसाइलों और 100 से ज्यादा ड्रोन का इस्तेमाल किया।

यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री साइबिहा ने कहा कि एक रूसी मिसाइल मोल्दोवन और रोमानियाई हवाई क्षेत्र से गुजरी।

जेलेंस्की ने कहा, “पुतिन ने जानबूझकर हमले के लिए क्रिसमस का दिन चुना। इससे अधिक अमानवीय क्या हो सकता है?" उन्होंने कहा कि यूक्रेन कम से कम 50 मिसाइलों और बड़ी संख्या में ड्रोन को मार गिराने में सफल रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।