Russia-Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने दागी 75 मिसाइलें, 7 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ युद्ध अब भी जारी है। यूक्रेन की राजधानी कीव में पिछले कुछ दिनों से शांति बनी हुई थी, लेकिन एक बार फिर सोमवार सुबह भीषण बमबारी से यह शांति टूटी

अपडेटेड Oct 10, 2022 पर 2:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इन हमलों में करीब 8 लोगों की मौत की खबर है जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं

Russia-Ukraine War: रूस ने क्रीमिया ब्रिज पर हुए हमले का बदला लेते हुए सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई शहरों पर एक के बाद एक सिलसिलेवार मिसाइल हमले किए। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने करीब 75 मिसाइलों से कीव में हमला बोला है। इन हमलों में करीब 8 लोगों की मौत की खबर है जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वह सरेंडर नहीं करेगा और इसका बदला लेगा। आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ युद्ध अब भी जारी है। यूक्रेन की राजधानी कीव में पिछले कुछ दिनों से शांति बनी हुई थी, लेकिन एक बार फिर सोमवार सुबह भीषण बमबारी से यह शांति टूटी।

सोमवार तड़के यूक्रेन की राजधानी में भीषण विस्फोटों की आवाज सुनाई दी। यह धमाके रूसी मिसाइल हमले से हुए। कीव में यह मिसाइल हमला कई महीनों बाद हुआ है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 8.15 के आसपास हुआ।


ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन, किडनी की समस्या से जूझ रहे थे सपा संस्थापक, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

कीव में आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इस हमले में कई लोग घायल हैं। बचाव दल अब अलग-अलग स्थानों पर काम कर रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि कीव के अलावा लिव, टेरनोपिल, खमेलनित्स्की, ज़ाइटॉमिर और करोपीवनित्सकी में भी विस्फोट हुए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि पूरे देश में हुए विस्फोटों में कई लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं। ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस हमें पूरी तरह से नष्ट करने और पृथ्वी से समाप्त करने की कोशिश कर रहा है। कीव पर रूस के इन ताजा हमलों को अब तक के सबसे घातक हमला बताया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।