Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर कर दी मिसाइलों की बरसात, कीव समेत कई इलाकों में दागे 120 मिसाइल

Russia Ukraine War: देश के कई इलाकों में तड़के एयर रेड सायरन बजने लगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलयाक ने कहा कि रूस ने 120 से ज्यादा मिसाइलों से हमला किया है। किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है

अपडेटेड Dec 29, 2022 पर 5:55 PM
Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर कर दी मिसाइलों की बरसात

Russia Ukraine War: राजधानी समेत यूक्रेन (Ukraine) के कई इलाकों में गुरुवार को रूस (Russia) ने बड़ा हमला किया। रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल हमले (Missile Attack) किए। रूस अब यूक्रेन के नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट कर रहा है। इस बार भी उसने ऐसे ही मिसाइल अटैक किए हैं। पूरे देश में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के सलाहकार माईखाइलो पोडोलियाक ने कहा कि रूस ने 120 से ज्यादा मिसाइलें लॉन्च कीं।

यूक्रेन की वायुसेना ने बताया, रूस ने "रणनीतिक विमानों और जहाजों से लॉन्च की गई एयर और सी बेस्ड क्रूज मिसाइलों" से लैस रात भर कुछ चुनिंदा इलाकों में विस्फोटक ड्रोन भेजे।

देश के कई क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को तड़के एयर रेड सायरन बजने लगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलयाक ने कहा कि रूस ने 120 से ज्यादा मिसाइलों से हमला किया है। किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।


यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने रात में चुनिंदा क्षेत्रों में विस्फोट करने वाले ड्रोन भेजे और फिर सुबह अपने सामरिक विमानों और जहाजों से वायु और समुद्र बेस्ड क्रूज मिसाइलों के हमले शुरू कर दिए।

यूक्रेन की बिजली और जल सप्लाई पर रूस का ताजा हमला, यहां लोगों की परेशानियां और बढ़ाने वाला है।

कीव में क्षेत्रीय प्रशासन ने कहा कि मिसाइल हमले से बचाव के लिए एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया है। कीव में विस्फोटों की आवाज सुनी गई।

मेयर विताली क्लिश्चको ने कहा कि 14 साल की एक लड़की समेत कम से कम तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने राजधानी में बिजली सप्लाई बाधित होने की चेतावनी देते हुए लोगों से पानी जमा करने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज रखने को कहा है।

खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव ने कहा कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में अनेक विस्फोट हुए हैं। पोलैंड की सीमा से लगे ल्वीव शहर में भी विस्फोटों की आवाज सुनी गयी। यह जानकारी वहां के मेयर एंड्रिय सोदोवी ने दी।

यूरोप की संसद के रिश्वत कांड में इस जोड़ी की क्यों हो रही चर्चा, कौन हैं ईवा कैली और फ्रांसेस्को जिर्योजी, कतर से मोटा पैसा लेने का लगा आरोप

अलग-अलग क्षेत्रों में यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि कुछ रूसी मिसाइलों को मार गिराया गया।

यूक्रेन के दक्षिणी माइकोलैव प्रांत के गवर्नर वितालिय किम ने कहा कि काला सागर के ऊपर पांच मिसाइलों को मार गिराया गया। यूक्रेनी सेना की एक कमान ने कहा कि सुमी क्षेत्र में दो मिसाइलों को मार गिराया गया।

कीव के जिला प्रशासन ने कहा कि वहां दार्नित्स्की में दो निजी इमारतों को रूसी मिसाइल हमलों में नुकसान पहुंचा है। नीपर नदी के दूसरी ओर के क्षेत्र में एक औद्योगिक संस्थान और खेल के एक मैदान को भी नुकसान पहुंचा है। लोगों के हताहत होने के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

यूक्रेन के अहम प्रतिष्ठानों पर रूसी हमलों की कड़ी में बृहस्पतिवार का हमला ताजा है। मॉस्को अक्टूबर से हर हफ्ते इस तरह के हमले कर रहा है।

दनिप्रो, ओडेसा और क्रिवी रीह क्षेत्रों में अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने की अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को होने वाले नुकसान को कम से कम करने के लिए बिजली सप्लाई रोक दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।