यूरोप की संसद के रिश्वत कांड में इस जोड़ी की क्यों हो रही चर्चा, कौन हैं ईवा कैली और फ्रांसेस्को जिर्योजी, कतर से मोटा पैसा लेने का लगा आरोप

ईवा कैली (Eva Kaili), यूरोपीय संसद की ग्रीक सदस्य हैं। उन्हें बेल्जियम पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। उनके ब्रसेल्स हाउस से 'कैश से भरे' बैग भी बरामद किए गए थे

अपडेटेड Dec 29, 2022 पर 9:33 PM
कौन हैं ईवा कैली और फ्रांसेस्को जिर्योजी

एक रिश्वत कांड (bribery scandal) ने इन दिनों यूरोप की संसद (EU Parliament) को हिलाकर रख दिया है और इस कांड की मुख्य भूमिका में हैं ईवा कैली और उनका एक साथी। कभी 'ब्रसेल्स की ब्रैंजेलिना' (Brangelina of Brussles) कहलाने वाली, ये हाई प्रोफाइल जोड़ी इन दिनों 'कतरगेट' (Qatargate) घोटाले को लेकर चर्चाओं में है, जिसने दुनियाभर को चौंका दिया है।

ईवा कैली (Eva Kaili), यूरोपीय संसद की ग्रीक सदस्य हैं। उन्हें बेल्जियम पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। उनके ब्रसेल्स हाउस से 'कैश से भरे' बैग भी बरामद किए गए थे। उनकी गिरफ्तारी उस मामले की जांच के तहत हुई, जिसमें ये आरोप लगे हैं कि कतर यूरोपीय संसद को भ्रष्ट करने की कोशिश कर रहा है।

ग्रीक MEP ने एक अपील कर खुद को बेगुनाह बताया था। उन्होंने हिरासत के बाद हुई सुनवाई के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के तहत अपनी रिहाई की मांग की थी, लेकिन इसे ठुकरा दिया गया था।


कैली के इटालियन पार्टरन, फ्रांसेस्को जिर्योजी (Francesco Giorgi) भी उन चार लोगों में शामिल हैं, जिन्हें भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और एक आपराधिक संगठन में शामिल होने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। जिर्योजी एक इटालियन सांसद का असिस्टेंट भी था।

iNews ने बताया कि 35 साल के जियोर्जी ने कबूला कि उसने कतर और मोरक्को से रिश्वत ली है। हालांकि, उसने ये भी कहा कि उसकी दोस्त कैली यूरोपीय संसद भ्रष्टाचार घोटाले में शामिल नहीं थी।

Blizzard of Century: बर्फीले तूफान से जमा अमेरिका! जानें कब और क्यों बनती हैं ऐसी स्थिति, ठंड ऐसी कि जम गया नायग्रा फॉल्स

कैली अपनी गिरफ्तारी तक यूरोपीय संसद के 14 उपाध्यक्षों में से एक थीं। उनके घर से 10.5 लाख यूरो कैश मिलने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। कैली एक बतौर न्यूजरीडर भी काम कर चुकी हैं।

कैली के वकीलों में से एक, माइकेलिस दिमित्रकोपोलोस ने पिछले हफ्ते मीडिया से कहा कि वह अपने प्रेमी और सह-आरोपी फ्रांसेस्को जियोर्जी, की तरफ से 'बहुत परेशान' थीं और वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।

कैली ने यूरोपीय संघ की संसद के फैसलों को प्रभावित करने के बदले कतर से रिश्वत लेने से इनकार किया। कतर भी रिश्वतखोरी के आरोपों से इनकार कर चुका है। उसने चेतावनी दी है कि इस तरह घोटाले में उसका नाम घसीटने का यूरोपीय संघ के साथ उसके संबंधों और नेचुरल गैस की सप्लाई पर 'गलत' असर पड़ सकता है।

ब्रसेल्स की ब्रैंजेलिना कहलाती थी ये जोड़ी

कई यूरोपीय अखबारों और मैग्जीन ने ईवा कैली और फ्रांसेस्को जियोर्जी को 'ब्रसेल्स की ब्रांजेलिना' बताया था। उनकी तुलना हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित जोड़ी, ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली से की गई थी।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि कैली का इंस्टाग्राम दुनिया भर में ली गई ग्लैमरस तस्वीरों से भरा हुआ है। ग्रीक राजनेता नियमित रूप से फ्रांस, ओमान, इटली, स्पेन और दूसरी जगहों पर अपनी छुट्टियों और काम से जुड़ी यात्राओं की तस्वीरें शेयर करती थीं।

कैली हाई-प्रोफाइल यूरोपियन पोस्ट हासिल करने वाली कुछ महिलाओं में एक हैं। कैली ने अपने गृह देश ग्रीस में मीडिया का काफी ध्यान अपनी ओर खींचा। पोलिटिको ने बताया कि जिर्योजी ने बतौर सेलिंग इंस्ट्रक्टर भी काम किया है। इस दंपति की एक छोटी बेटी भी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।