Russia Ukraine War: मारियुपोल के ड्रामा थिएटर पर रूसी हवाई हमले में गई 300 लोगों की जान, पढ़ें अब तक अपडेट्स

Russia Ukraine War: यूक्रेनी संसद के मानवाधिकार आयुक्त लुडमिला डेनिसोवा ने कहा था कि 1,300 से ज्यादा लोग इमारत में शरण लिए हुए हैं

अपडेटेड Mar 25, 2022 पर 5:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मारियुपोल के ड्रामा थिएटर पर रूसी हवाई हमले में गई 300 लोगों की जान (FILE)

Russia Ukraine War: यूक्रेन के मारियुपोल शहर की सरकार ने कहा है कि 16 मार्च को एक थिएटर पर रूसी हवाई हमले में 300 लोग मारे गए। रूस के हमलों से बचने के लिए लोग इस थिएटर में शरण लिए हुए थे। टेलीग्राम चैनल पर प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मृतक संख्या 'लगभग 300' थी।

यह तुरंत साफ नहीं है कि क्या आपातकालीन कर्मचारियों ने मौके का पूरा मुआयना कर लिया था और प्रत्यक्षदर्शियों को मौके के आंकड़े के बारे में कैसे पता चला।

हवाई हमले के तुरंत बाद, यूक्रेनी संसद के मानवाधिकार आयुक्त लुडमिला डेनिसोवा ने कहा था कि 1,300 से ज्यादा लोग इमारत में शरण लिए हुए हैं।


रूस को हुआ अब तक इतना नुकसान

The Kyiv Independent, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के अनुसार, रूस ने 561 टैंक, 1,625 बख्तरबंद वाहन, 1,089 कारें, 291 आर्टिलरी पीस, 90 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर, 49 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, कम से कम 115 जेट, 125 हेलीकॉप्टर, 5 नाव, 72 ईंधन टैंक और 53 ड्रोन खो दिए हैं।

रूस के युद्ध में यूक्रेन में 135 बच्चों की मौत। अभियोजक जनरल के कार्यालय के अनुसार, 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के बाद से 184 बच्चे घायल हो गए हैं।

रूस को बड़ा झटका, EU ने अमेरिका के साथ गैस डील का किया ऐलान

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने देश से अपनी सैन्य रक्षा बनाए रखने का आग्रह किया।

'हम एक मिनट के लिए भी नहीं रुक सकते'

उन्होंने गुरुवार की रात अपने वीडियो संबोधन में कहा, "हमारी रक्षा के हर दिन के साथ, हम उस शांति के करीब पहुंच रहे हैं, जिसकी हमें बहुत जरूरी है। हम एक मिनट के लिए भी नहीं रुक सकते, क्योंकि हर मिनट हमारी किस्मत, हमारा भविष्य तय करता है कि हम जिएंगे या नहीं।"

अमेरिका का अनुमान है कि यूक्रेन पर हमला करने वाली रूसी मिसाइलें 60% तक फेल हो रही हैं। इससे पहले, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि 24 फरवरी से अब तक 467 रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन पर हमला किया है। युद्ध शुरू होने के बाद से कुल 1,200 से अधिक मिसाइलों को लॉन्च किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।