Russia Ukraine War: कीव पर मिसाइल अटैक को पुतिन ने बताया क्रीमिया ब्रिज ब्लास्ट का बदला, बोले- ऐसे ही करारा जवाब मिलेगा

Russia Ukraine War: 10 अक्टूबर को जारी किए गए एक वीडियो में, व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा कि रूस ने यूक्रेन की "एनर्जी फैसिलिटी, सैन्य कमान और कम्यूनिकेशन सेंटर्स" को निशाना बनाया है

अपडेटेड Oct 10, 2022 पर 5:23 PM
कीव पर मिसाइल अटैक को पुतिन ने बताया क्रीमिया ब्रिज ब्लास्ट का बदला (PIC-kyiv Independent)

Russia Ukraine War: यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव (Kyiv) पर रूस (Russia) के मिसाइल हमले (Missiles Attack) के बाद पुतिन ने कहा कि ये हमला यूक्रेन के 'आतंकी कृत्यों' के जवाब में किया गया है। 10 अक्टूबर को जारी किए गए एक वीडियो में, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा कि रूस ने सोमवार को में यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर पर उच्च-सटीक हथियारों के साथ कई मिसाइलों से हमला किया।

Kyiv Independent के मुताबिक, पुतिन ने कहा कि रूस ने यूक्रेन की "एनर्जी फैसिलिटी, सैन्य कमान और कम्यूनिकेशन सेंटर्स" को निशाना बनाया है।

पुतिन ने यूक्रेन के कब्जे वाले प्रायद्वीप और रूस को जोड़ने वाले क्रीमियन ब्रिज में 8 अक्टूबर को हुए विस्फोट को "आतंकवादी हमला" बताया। उन्होंने इसका आरोप यूक्रेन डिफेंस सर्विस पर लगाया है। हालांकि, यूक्रेन ने इस धमाके में अपनी कथित संलिप्तता पर कोई टिप्पणी नहीं की है।


उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ और भी कई आरोप लगाते हुए कहा कि कीव ने रूस की तुर्कस्ट्रीम पाइपलाइन को उड़ाने की कोशिश की और कुर्स्क ओब्लास्ट में एक परमाणु पावर प्लांट पर बार-बार हमला किया। हालांकि, पुतिन ने इसका कोई सबूत नहीं दिया।

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने दागी 75 मिसाइलें, 7 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पुतिन ने और धमकी देते हुए कहा कि अगर कीव "रूसी क्षेत्र पर हमला करना जारी रखता है," तो मॉस्को भी "कड़ा" जवाब देगा।

यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री हन्ना मालियर के अनुसार, रूस की सेना ने 10 अक्टूबर की सुबह यूक्रेन पर हमला करने के लिए 83 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। रूस की मिसाइलों ने सेंट्रल कीव के साथ-साथ कई दूसरे शहरों में अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया।

राष्ट्रीय पुलिस प्रेस सेवा के अनुसार, रूस के सामूहिक मिसाइल हमले ने देश की राजधानी कीव से अलग 14 यूक्रेनी इलाकों को निशाना बनाया। नेशनल पुलिस ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक, हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए और 60 घायल हो गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।