इस कंपनी के सैलरी पैकेज से दुनिया हैरान, सिर्फ 2 महीने में कर्मचारी बन रहे हैं करोड़पति, नहीं लगता टैक्स

सऊदी अरब में नियोम (Neom) प्रोजेक्ट के तहत कर्मचारियों को अमेरिकी कंपनियों से भी ज्यादा सैलरी (Salary) मिल रही है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत साल 2017 में हुई थी

अपडेटेड Oct 18, 2022 पर 4:10 PM
सऊदी अरब में कुछ कर्मचारियों के ऊपर पैसों की बारिश हो रही है।

आज कल के इस अर्थ युग में हर कोई चाहता है कि उसे बेहतर जॉब मिले और मोटी सैलरी भी मिलनी चाहिए। जिससे वो आरामदायक जीवन गुजार सके। इस सोच को सऊदी अरब पूरा करने की कोशिश में जुटा हुआ है। वहां कुछ कर्मचारियों के ऊपर पैसों की बारिश हो रही है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Crown Prince Mohammed bin Salman) की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक नियोम (Neom) सीनियर एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों को 11 लाख डॉलर यानी करीब 9.5 करोड़ रुपये का पैकज मिलने वाला है। इस बात की जानकारी कंपनी के आंतरिक दस्तावेजों से पता चली है।

यानी कर्मचारी को बतौर सैलरी के रूप में 75 लाख रुपये मिलेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इतनी सैलरी तो अमेरिकी कंपनी (American Companies) तक ऑफर नहीं करती हैं। इस पैकेज से पता चलता है कि सऊदी अरब मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में दुनिया भर की प्रतिभाओं को लुभाने की कोशिश में जुटा हुआ है। इस नियोम प्रोजेक्ट की शुरुआत साल 2017 में हुई थी।

जानिए क्या है रणनीति


नियोम मेगाडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को सऊदी अरब की सबसे महत्वाकांक्षी योजना में से एक माना जा रहा है। इस योजना के तहत प्रिंस सलमान का मकसद सामाजिक और आर्थिक सुधारों के तहत रियल-स्टेट की एक दर्जन से ज्यादा नई कंपनियों को सऊदी अरब में स्थापित करना है। ऐसे में सऊदी अरब विदेशी अधिकारियों की भर्ती कर रहा है। ताकि देश में पर्यटन, प्रौद्योगिकी और मनोरंजन क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा सके। बता दें कि सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है। लेकिन रूढ़िवादी परंपराओं के चलते दुनिया की नजरों में अच्छी छवि नहीं बन सकी। लिहाजा अब बेहतर छवि के लिए महिलाओं की आजादी को लेकर भी कई तरह की पाबंदियां हटाई गई हैं।

Diwali Bonus: कंपनी से मिले दिवाली बोनस पर इनकम टैक्स के कौन से नियम लागू होते हैं?

नहीं देना होगा टैक्स

कंपनी ज्यादातर अपने कर्मचारियों (Employees) को जो सैलरी देती हैं। उसमें से टैक्स काटती हैं। लेकिन नियोम कंपनी के कर्मचारियों को बिना टैक्स डिडक्शन के पूरी सैलरी मिलेगी। इस प्रोजेक्ट (Project) के लिए अरबों डॉलर की रकम अलॉट की गई थी। नियोम एक आलीशान आइलैंड रिजॉर्ट (Island Resort) के रूप में बनकर तैयार होगा। इस रिजॉर्ट में शैम्पेन और शराब की भी व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। फिलहाल सऊदी अरब में शराब बैन है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।