सऊदी अरब ने अमेरिका, ब्रिटेन और शेनजेन वीजा होल्डर्स के लिए लॉन्च की नई टूरिस्ट वीजा स्कीम, जानिए डिटेल

अमेरिका, ब्रिटेन या शेनजेन का वैलिड वीजा रखने वाले विजिटर्स को सऊदी में वीजा ऑन अराइवल के लिए योग्य बनने के क्रम में जारी करने वाले देश या क्षेत्र में कम से कम एक बार जरूर यात्रा करनी चाहिए

अपडेटेड Sep 04, 2022 पर 4:25 PM
सऊदी अरब ने अमेरिका, ब्रिटेन और शेनजेन एरिया के वैध वीजा धारकों के लिए वीजा ऑन अराइवल (visa on arrival program) प्रोग्राम फिर से तत्काल प्रभाव से खोल दिया है

Saudi Arabia new tourist visa scheme : सऊदी अरब ने अमेरिका, ब्रिटेन और शेनजेन एरिया के वैध वीजा धारकों के लिए वीजा ऑन अराइवल (visa on arrival program) प्रोग्राम फिर से तत्काल प्रभाव से खोल दिया है। किसी भी देश के नागरिक जो ये तीन वीजा रखते हैं और जो देश की नेशनल कैरियर्स- सऊदी, प्लाइनैस या फ्लाईडील में से किसी एक से यात्रा कर रहे हैं, वे बिना अडवांस में अप्लाई किए सऊदी अरब में 12 महीने का टूरिज्म वीजा हासिल कर सकते हैं।

वीजा जारी करने वाली देश कम से कम एक बार यात्रा जरूरी

अमेरिका, ब्रिटेन या शेनजेन का वैलिड वीजा रखने वाले विजिटर्स को सऊदी में वीजा ऑन अराइवल के लिए योग्य बनने के क्रम में जारी करने वाले देश या क्षेत्र में कम से कम एक बार जरूर यात्रा करनी चाहिए।


Canada job : कनाडा में बढ़ते जा रहे हैं जॉब के मौके, इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा खाली हैं पोस्ट

नए नियम जीसीसी रेजिडेंट्स को ऑनलाइन पोर्टल www.visitsaudi.com/visa के जरिये ईवीजा के लिए अप्लाई करने का ऑप्शन भी देते हैं। साथ ही ब्रिटेन, अमेरिका ईयू के नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल के लिए अप्लाई करने की अनुमति देते हैं।

वीजा ऑन अराइवल के लिए क्या है शर्त

ब्रिटेन, अमेरिका या शेनजेन एग्रीमेंट करने वाले देशों में से एक वैलिड टूरिस्ट या बिजनेस वीजा होल्डर्स वीजा ऑन अराइवल के लिए अप्लाई करने में सक्षम बने रहेंगे। लेकिन उन्हें वीजा जारी करने वाले देश की कम से कम एक बार यात्रा की होनी चाहिए।

मिनिस्टिरियल डिक्री सऊदी अरब में प्रवेश करने से पहले अपने देश के दूतावास में जाने के लिए कई संभावित विजिटर्स की आवश्यकता को हटा देती है, जिससे एक आसान यात्रा के जरिये संभावित यात्रियों के लिए अवसर बढ़ जाते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।