Canada job : कनाडा में बढ़ते जा रहे हैं जॉब के मौके, इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा खाली हैं पोस्ट

जून में हेल्थकेयर और सोशल असिस्टैंस सेक्टर में जॉब वैकेंसीज बीते साल की तुलना में 40.8 फीसदी ज्यादा हैं

अपडेटेड Sep 04, 2022 पर 2:41 PM
कनाडा खाली पदों की समस्या के समाधान के लिए देश के वर्कफोर्स में इमिग्रेशन को एक ऑप्शन के रूप में जोड़ने पर विचार कर रहा है

Jobs in Canada : कनाडा के हाल में जारी आंकड़ों से पता चला है कि इस साल जून में वैकेंसीज की संख्या रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई हैं। मई और जून के बीच, कनाडा में 32,200 ज्यादा उपलब्ध जॉब्स के साथ देश में जॉब वैकेंसीज की संख्या में 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सीआईसी न्यूज के मुताबिक, जून की जॉब वैकेंसी दर 5.9 फीसदी पर पहुंच गई, जो बीते साल जून में कनाडा की लेबर डिमांड के अनुपात से 1 फीसदी ज्यादा है। वहीं जून में भरी गई और खाली जॉब्स का कुल आंकड़ा 1.77 करोड़ था।

कनाडा में सबसे ज्यादा जॉब्स वाले सेक्टर्स की लिस्ट


1. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, हेल्थकेयर और सोशल असिस्टैंस सेक्टर में जॉब वैकेंसीज बीते साल जून की तुलना में 40.8 फीसदी ज्यादा हैं। जून में अनफिल्ड यानी बिना भर जॉब्स की संख्या 1,49,700 रही और जॉब वैकेंसी रेट 6.3 फीसदी थी।

कनाडा का वीजा मिलने में हो रही देरी? जानिए इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए नियमों में क्या दी गई है ढील

2. अकोमोडेशन और फूड सेक्टर में, जून में 1,71,700 जॉब वैकेंसी थीं।

3. रिटेल ट्रेड सेक्टर में मई के बाद 15,200 ज्यादा जॉब वैकेंसी रही। इसका मतलब है कि संभावित कर्मचारियों के लिए 15.3 फीसदी ज्यादा जॉब उपलब्ध थीं।

4. रिटेल और ट्रेड इंडस्ट्री में, जॉब वैकेंसी 1,14,400 के स्तर थीं।

जून 2022 में ज्यादा जॉब कनाडा की पांच इंडस्ट्री

कंस्ट्रक्शन  : 89,200 जॉब्स

मैन्युफैक्चरिंग : 82,800 जॉब्स

प्रोफेशनल, साइंटिफिक और टेक्निकल सर्विसेज : 72,200 जॉब्स

ट्रांसपोर्टेशन और वेयरहाउसिंग : 49,000 जॉब्स

फाइनेंस और इंश्योरेंस : 41,200 जॉब्स

Foreign Study: कनाडा में पढ़ाई के साथ कमाई का मौका, हर महीने इतनी होगी सैलरी

कनाडा में अनइम्प्लॉयमेंट टू जॉब वैकेंसी रेश्यो जून में 1 के रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया, जिसका मतलब है कि हर खाली जॉब के लिए एक बेरोजगार व्यक्ति है।

वर्कफोर्स में इमिग्रेशन होगा एक ऑप्शन

नतीजतन, कनाडा इस समस्या के समाधान के लिए देश के वर्कफोर्स में इमिग्रेशन को एक ऑप्शन के रूप में जोड़ने पर विचार कर रहा है। कनाडा की सरकार की अब 2024 के बीच सबसे ज्यादा संख्या में संभावित स्थायी रेजिटेंड्स को इन्वाइट करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।