Foreign Study: कनाडा में पढ़ाई के साथ कमाई का मौका, हर महीने इतनी होगी सैलरी

स्टूडेंट्स को पढ़ाई के दौरान साइंस, व्यापार, प्रशासन, आईटी, फाइनेंस सहित कई दूसरे सेक्टर में काम के मौके उपलब्ध होंगे। इस तरह हर विषय की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट के लिए पैसे कमाने के ऑप्शंस उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि स्टूडेंट्स के लिए कंपनियां जो जॉब ऑफर करेंगी, उनकी सैलरी भी अट्रैक्टिव होगी

अपडेटेड Aug 20, 2022 पर 11:44 AM
कनाडा का स्टूडेंट्स डेटाबेस साल भर ओपन होगा। सभी डिपार्टमेंट और ऑर्गेनाइजेशंस इस डेटाबेस का इस्तेमाल कर सकेंगे।

विदेश में पढ़ाई (Foreign Study) का प्लान बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। कनाडा पढ़ाई के साथ स्टूडेंट्स को कमाई करने का भी मौका दे रहा है। यह इंडियन स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका है। वे पढ़ाई के दौरान कमाई कर स्टडी पर आने वाला खर्च निकाल सकते हैं।

कनाडा की सरकार (Government of Canada) पूरे देश में स्टूडेंट को कमाई का यह मौका दे रही है। इससे स्टडी के साथ स्टूडेंट्स वर्क एक्सपीरियंस भी हासिल कर सकेंगे, जो उनके आगे के करियर में बहुत काम आएगा। खास बात यह है कि कमाई का यह मौका किसी खास इंडस्ट्री या सेक्टर तक सीमित नहीं है।

स्टूडेंट्स को पढ़ाई के दौरान साइंस, व्यापार, प्रशासन, आईटी, फाइनेंस सहित कई दूसरे सेक्टर में काम के मौके उपलब्ध होंगे। इस तरह हर विषय की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट के लिए पैसे कमाने के ऑप्शंस उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि स्टूडेंट्स के लिए कंपनियां जो जॉब ऑफर करेंगी, उनकी सैलरी भी अट्रैक्टिव होगी।


यह भी पढ़ें : Paytm के सीईओ Vijay Shekhar Sharma ने कहा, हम शेयर की कीमतों को इनफ्ल्यूएंस नहीं करते, जल्द मुनाफा में आएंगे

स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध जॉब के मौकों में कनाडा की सरकार कनाडाई लोगों और पर्मानेंट रेजिडेंट्स को वरीयता देगी। लेकिन, विदेशी स्टूडेंट्स के लिए भी इन नौकरियों के लिए दरवाजे खुले रहेंगे। इसके लिए स्टूडेंट को कनाडा के हाई स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में फुल टाइम कोर्स में दाखिला लेना होगा। स्टूडेंट जहां जिस प्रांत या इलाके में काम करना चाहता है, वहां की ड्रिकिंग एज से उसकी उम्र कम नहीं होनी चाहिए।

रोजगार के इस मौके का फायदा वैसे स्टूडेंट्स भी उठा सकते हैं, जो मानसिक या शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। शर्त यह है कि ऐसे कॉलेज स्टूडेंट्स को उनके एकैडमिक इंस्टीट्यूशंस से फुल टाइम स्टेटस मिल चुका हो। स्टूडेंट्स के लिए पार्ट टाइम और फुल टाइम दोनों तरह के जॉब के मौके उपलब्ध होंगे।

कनाडा का स्टूडेंट्स डेटाबेस साल भर ओपन होगा। सभी डिपार्टमेंट और ऑर्गेनाइजेशंस इस डेटाबेस का इस्तेमाल कर सकेंगे। स्टूडेंट को सरकारी डिपार्टमेंट भी काम करने के मौके मिलेंगे। स्टूडेंट को अपने अप्लिकेशन फॉर्म में यह बताना होगा कि वह महिला, माइनॉरिटी या दिव्यांग है या नहीं। इसकी वजह यह है कि ऐसे लोगों के लिए खास तरह के पॉजिशंस रिजर्व रखे गए हैं। अप्लिकेशन फॉर्म में उपर्युक्त जानकारी होने से स्टूडेंट पर उन खास पॉजिशंस के लिए भी

विचार किया जाएगा।

सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स को हर घंटे के लिए 16 कैनेडियन डॉलर मिलेंगे। रुपये में यह करीब 1000 रुपये होगा। पोस्ट-सेकेंडरी स्टूडेंट्स के लिए हर घंटे 16 से लेकर 34.58 कैनेडियन डॉलर की सैलरी होगी। इस तरह वह हर घंटे अधिकतम 2 हजार रुपये कमा सकेगा। इस तरह एक स्टूडेंट रोजाना छह घंटे काम कर 12 हजार रुपये तक कमा सकता है। हफ्ते में छह दिन काम कर वह 72 हजार रुपये की कमाई कर सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।