Get App

SCO Summit 2022: 'ये युद्ध का जमाना नहीं...' व्लादिमीर पुतिन को PM मोदी ने दी ये सलाह, जानें क्या बोले रूस के राष्ट्रपति

SCO Summit 2022: इस साल फरवरी में यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है। मोदी ने पुतिन से कहा कि लोकतंत्र, कूटनीति और बातचीत दुनिया को एक साथ जोड़कर रखते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2022 पर 8:22 PM
SCO Summit 2022: 'ये युद्ध का जमाना नहीं...' व्लादिमीर पुतिन को PM मोदी ने दी ये सलाह, जानें क्या बोले रूस के राष्ट्रपति
व्लादिमीर पुतिन को PM मोदी ने दी ये सलाह

SCO Summit 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से अलग बातचीत की। इस दौरान मोदी ने पुतिन से कहा कि अब युद्ध का समय नहीं है। वर्तमान में दुनिया की प्रमुख चिंताएं भोजन, फर्टिलाइजर्स और फ्यूल सिक्योरिटी हैं।

इस साल फरवरी में यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है। मोदी ने पुतिन से कहा कि लोकतंत्र, कूटनीति और बातचीत दुनिया को एक साथ जोड़कर रखते हैं। मोदी ने पुतिन से कहा, "मैं जानता हूं कि आज का युग युद्ध का युग नहीं है और मैंने आपसे इस बारे में फोन पर बात भी की है।"

पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन युद्ध को लेकर मोदी की चिंताओं को समझते हैं। उन्होंने कहा, "मैं यूक्रेन में संघर्ष पर आपकी स्थिति और आपकी चिंताओं के बारे में जानता हूं। हम चाहते हैं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो।"

ऐसा समझा जाता है कि दोनों नेताओं ने इसके अलावा, द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। भारत ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए अब तक रूस की आलोचना नहीं की है। भारत बातचीत के जरिए संकट के समाधान पर जोर दे रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें