Russia Ukraine War: रूस के कब्जे से छुड़ाए गए इलाके में मिली 440 शवों की कब्र, यूक्रेन का दावा- कई टॉर्चर रूम भी मिले

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने शुक्रवार को कहा कि उसे देश के पूर्व में रूसी सेना के कब्जे वाले इलाके में कम से कम 10 ऐसी जगह मिली हैं, जिनका इस्तेमाल यातनाएं देने के लिए किया गया था

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 6:14 PM
रूस के कब्जे से छुड़ाए गए इलाके में मिली 440 शवों की कब्र

Russia Ukraine War: यूक्रेन (Ukraine) के अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि उन्हें रूसी सेना (Russian Army) के कब्जे वाले पूर्वोत्तर शहर इजियम (Izium) में एक सामूहिक कब्र (Mass Graves) मिली है, जिसमें 440 शव दफन मिले हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के अधिकारियों ने इसे आक्रमणकारियों की तरफ से महीनों से कब्जे वाले क्षेत्र में किए गए युद्ध अपराधों का सबूत बताया है।

AFP की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन ने शुक्रवार को कहा कि उसे देश के पूर्व में रूसी सेना के कब्जे वाले इलाके में कम से कम 10 ऐसी जगह मिली हैं, जिनका इस्तेमाल यातनाएं देने के लिए किया गया था।

AP के मुताबिक, यूक्रेन के अधिकारी शुक्रवार को इस सामूहिक कब्र से शवों को निकालने का काम कर रहे हैं। ये एक संवेदनशील काम है। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा था, इससे दुनिया को पता लगेगा कि रूस के कब्जे के कारण क्या-क्या हुआ है।


Russia Ukraine War में अब तक के बड़े अपडेट्स:

- AP की रिपोर्ट के अनुसार, सैकड़ों कब्रों वाले दफन स्थल को इजियम के करीब खोजा गया था। यूक्रेनी सेना की तरफ से तेजी से जवाबी कार्रवाई के बाद उत्तरपूर्वी शहर और खार्किव रीजन के दूसरे इलाकों को मुक्त कर दिया गया था। पिछले सात महीनों से युद्ध जारी है।

- रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती अनुमान के आधार पर, यूक्रेन के पुलिस प्रमुख ने कहा कि साइट पर दफन किए गए ज्यादातर लोग नागरिक हैं।

SCO Summit 2022: किर्गिस्तान के राष्ट्रपति ने व्लादिमीर पुतिन को कराया इंतजार, यूक्रेन ने उड़ाया मजाक- फिर हुई बेइज्जती

- यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें नए-मुक्त इलाको में रूस के युद्ध अपराधों की खोज करने का डर है। यूक्रेन के पुलिस प्रमुख इगोर क्लिमेंको ने एक ब्रीफिंग के दौरान कहा, "मैं बस्तियों में कम से कम 10 टॉर्चर सेंटर के बारे में बात कर सकता हूं।" उन्होंने कहा, "उत्तरपूर्व में एक शहर बालकलिया में दो टॉर्चर सेंटर मिले हैं।"

- इस बीच, आक्रामक जारी रखने के लिए, बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन के लिए गुरुवार को सैन्य सहायता के एक और 600 मिलियन अमरीकी डालर की घोषणा की, जिसमें ज्यादा हथियार शामिल हैं। इससे उसके सैनिकों काफ मदद मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।