सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) 1 जुलाई, 2023 से अपनी फ्लाइट में सभी केबिन क्लास में यात्रियों को अनलिमिटेड इंटरनेट कनेक्टिविटी (Internet Connectivity) देगी। एयरलाइन ने बुधवार को अपने इस फैसले की घोषणा की। वर्तमान में, ये सर्विस सुइट्स, फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास सेगमेंट में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध है। सिंगापुर एयरलाइंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कस्टमर एक्सपीरियंस योह फी टेक ने कहा, "आज की तेजी वाली हाइपर-कनेक्टेड दुनिया में, हाई-स्पीड इन-फ्लाइट Wi-Fi कनेक्टिविटी हमारे ग्राहकों के लिए बेहद जरूरी रिक्वारमेंट में से एक है।"
एयरलाइन ने कहा कि सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को एयरलाइन के फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम क्रिसफ्लायर के लिए साइन अप करना होगा और इसके लिए रजिस्ट्रेशन एकदम फ्री है।
1 मई तक, एयरलाइन 136 यात्री विमानों के कुल बेड़े का संचालन करती है। कॉम्पलीमेंट्री Wi-Fi सर्विस सात पुराने बोइंग 737-800 को छोड़कर सभी विमानों पर उपलब्ध होगी, जो इंटरनेट एक्सेस के लिए सक्षम नहीं हैं।
विश्व स्तर पर, एयरलाइंस अलग-अलग तरह के इंटरनेट पैकेज पेश करती हैं। जबकि कुछ यात्रियों को इंटरनेट के जरिए फ्री मैसेज सेवा देती है और वीडियो स्ट्रीमिंग और इंटरनेट पर सर्फिंग के लिए फीस लेते हैं। कई एयरलाइंस फ्लाइट में किसी भी तरह की इंटरनेट सर्विस के लिए चार्ज लेती हैं।
उड़ान की ड्यूरेशन, घंटे, एक महीने, या यहां तक कि एक पूरे साल के लिए इस्तेमाल के लिए इंटरनेट एक्सेस की अलग-अलग कैटेगरी भी हैं। कुछ एयरलाइंस जो बोर्ड पर WiFi की पेशकश करती हैं, उनमें Lufthansa, Air France, KLM, Norwegian Airlines, Delta शामिल हैं। हाल ही में, Emirates और Etihad ने भी अपने यात्रियों के लिए अपनी इंटरनेट ऑफर का विस्तार किया है।
भारत में, जहां Air India और Vistara जैसी एयरलाइंस कुछ रूट पर घरेलू उड़ानों के लिए इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम ऑफर करती हैं। वहीं घरेलू उड़ानों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल अभी तक एक वास्तविकता नहीं बन पाया है।