Solar: दुनिया भर में इन दिनों एनर्जी (बिजली) के भाव आसमान छू रहे हैं। सर्दियों में जहां बिजली की कम खपत होती है। वहां इस बार इसके और दाम बढ़ने के आसार है। यूरोप-अमेरिका जैसे देशों में बिजली के भाव और ज्यादा करेंट मार सकते हैं। ऐसे में सरकारों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल ग्लोबल मार्केट में एनर्जी के भाव दोगुने से भी ज्यादा पहुंच गए हैं। वहीं आम लोगों को पहले के मुकाबले अब तीन गुना बढ़े हुए बिजली बिल मिल रहे हैं। जिससे आम लोगों की जेब पर दबाव बढ़ गया है।
सोलर एनर्जी कंपनियों की चांदी
ग्लोबल मार्केट में एनर्जी के बढ़ते दाम से सोलर एनर्जी पैदा करने वाली कंपनियों की चांदी हो गई है। सोलर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ब्लूफील्ड सोलर इनकम और नेक्स्ट एनर्जी सोलर के एसेट की वैल्यू बढ़ गई है। ब्लूफील्ड सोलर के शेयर 3.5 फीसदी की तेजी के साथ 139.2p के लेवल पर पहुंच गए हैं। वहीं नेक्स्ट एनर्जी सोलर में तेजी आई है। इसके भाव 121p हो गया है। इन कंपनियों के नेट ऐसेट वैल्यू में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। तिमाही दर तिमाही आधार पर ब्लूफील्ड का nav जून तिमाही में 140p हो गया है, जो कि मार्च तिमाही में 127p था। सोलर एनर्जी के भाव में और तेजी आने की उम्मीद से nav में इजाफा हुआ है।
ब्रिटेन में गहरा सकता है बिजली संकट
ब्रिटेन के पावर मार्केट को अगले कुछ दिनों तक बढ़ी हुई कीमतों का सामना करना पड़ सकता है। ग्लोबल मार्केट में एनर्जी की मौजूदा स्थिति के चलते गैस की आपूर्ति में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा सोलर एनर्जी एक खास विकल्प बनकर उभर रहा है। ब्रिटेन में नए सोलर पावर प्लांट बनाने पर सरकार जोर दे रही है।