Anand Mahindra ने इस शख्स के टैलेंट को देखकर ऑफर कर दी जॉब, जानें क्या है पूरी कहानी

तमिलनाडु के रहने वाले एक शख्स ने जुगाड़ से ऐसी जबरदस्त इलेक्ट्रिक जीप बनाई कि मशहूर ऑटोमोबिल कारोबारी आनंद महिन्द्रा भी उसकी तारीफ करने लगे

अपडेटेड Aug 23, 2022 पर 2:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आनंद महिंद्रा ने इस शख्स को ऑफर की जॉब।

तमिलनाडु के रहने वाले एक शख्स ने जुगाड़ से ऐसी जबरदस्त इलेक्ट्रिक जीप बनाई कि मशहूर ऑटोमोबिल कारोबारी आनंद महिन्द्रा भी उसकी तारीफ करने लगे। आनंद महिन्द्रा ने तमिलनाडु के गौतम की तारीफ की साथ ही उसके वीडियो को रिट्विट भी किया। गौतम ने बिना पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ी बनाई है। उनकी बनाई गाड़ी बैटरी से चलती है। यही कारण है कि आनंद महिंद्रा ने अपने अधिकारियों से उनसे संपर्क करने के लिए कहा है। गौतम ने देसी इलेक्ट्रिक जीप का वीडियो बनाकर आनंद महिंद्रा को ट्विटर पर टैग किया था।

 


17 अगस्त को किए गए गौतम के इस ट्वीट को जब आनंद महिन्द्रा ने देखा तो उन्होंने गौतम को तुरंत जवाब दिया। उन्होंने रिप्लाई में लिखा कि यही कारण है कि उन्हें विश्वास है कि भारत इलेक्ट्रिक गाड़ियों के सेक्टर में लीडर बनेगा। उन्होंने कहा कि कारों और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों के जुनून और गैराज टिकरिंग के दम पर ही अमेरिका का इस पर प्रभुत्व है।  उन्होंने फिर लिखा कि  @Velu_Mahindra कृपया उसके (गौतम) पास पहुंचें।

 

M&M, आयशर मोटर्स और ल्युपिन के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें मुनाफे की रणनीति

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।