Get App

Sri Lanka Inflation Rate: आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में महंगाई दर बढ़कर 70.2% हुई, खाद्य कीमतों में 84.6% की वृद्धि

महंगाई का यह आंकड़ा ऐसे समय सामने आया जब लगभग 2.2 करोड़ लोगों का देश एक अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। आर्थिक संकट की वजह से भोजन, दवा और ईंधन जैसी बुनियादी आवश्यक चीजों की कमी पैदा हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2022 पर 4:39 PM
Sri Lanka Inflation Rate: आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में महंगाई दर बढ़कर 70.2% हुई, खाद्य कीमतों में 84.6% की वृद्धि
रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई के कारण, 2021 में इसी अवधि की तुलना में खाद्य कीमतों में 84.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई

Sri Lanka Inflation Rate: वर्ष 1948 में देश को आजादी मिलने के बाद से अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट से जुझ रहे श्रीलंका की अगस्त में महंगाई दर ( inflation rate) बढ़कर 70.2 प्रतिशत हो गई। आधिकारिक आंकड़ों से गुरुवार को यह जानकारी मिली है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई के कारण, 2021 में इसी अवधि की तुलना में खाद्य कीमतों में 84.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

पिछले महीने अगस्त में सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका ने कहा था कि उसे मुद्रास्फीति में कमी की उम्मीद है, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था लगभग 70 फीसदी के शिखर पर पहुंचने के बाद धीमी हो गई थी। इस महीने की शुरुआत में जारी आधिकारिक आंकड़ों से पता चला कि संकटग्रस्त पड़ोसी देश की अर्थव्यवस्था अगस्त के अंत तक तीन महीनों में 8.4 फीसदी तक सिकुड़ गई है।

श्रीलंका में लोगों को हो रही खाने-पीने की परेशानी

यह आंकड़ा ऐसे समय सामने आया जब लगभग 2.2 करोड़ लोगों का देश एक अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। आर्थिक संकट की वजह से भोजन, दवा और ईंधन जैसी बुनियादी आवश्यक चीजों की कमी पैदा हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें