Syria Violence: सीरिया में सुरक्षा बलों और असद सरकार के बीच खूनी खेल, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत

Syria Civil War: सीरिया में हालात फिर से खस्ता होते जा रहे हैं। सुरक्षा बलों और अंतरिम राष्ट्रपति बशर अल असद के समर्थकों के बीच दो दिन खूनी खेल चल रहा है। अब तक इस हिंसा में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसे पिछले 14 सालों में सीरिया के भीतर सबसे बड़ी हिंसा बताई जा रही है

अपडेटेड Mar 09, 2025 पर 9:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Syria Civil War: सीरिया में भीषण हिंसा का दौर जारी है। 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक हैं।

सीरिया में अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थक और सुरक्षा बलों के बीच भीषण झड़प और हिंसा का दौर जारी है। पिछले दो दिन की हिंसा में सीरिया में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। युद्ध निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (Syrian Observatory for Human Rights) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। संस्था का कहना है कि 14 साल पहले सीरिया में शुरू हुए संघर्ष के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी घटना है। रिपोर्ट का दावा किया गया है कि सीरिया के तट शहर में गुरुवार को हिंसक झड़पें शुरू हुईं और इसके बाद हिंसा फैल गई है।

सीरिया में तीन महीने पहले असद को अपदस्थ करके सत्ता पर विद्रोहियों के कब्जा करने के तीन महीने बाद गुरुवार को शुरू हुई। यह झड़प दमिश्क की नई सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 745 लोगों को बेहद करीब से गोली मारी गई है। इसके अलावा 125 सुरक्षा बलों के सदस्य 148 असद से जुड़े सशस्त्र समूहों के उग्रवादी भी मारे गए हैं।

असद समर्थकों ने किया हमला


सरकार का कहना है कि वे असद के समर्थकों की ओर से किए गए हमलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। सीरिया में हालिया झड़पें तब शुरू हुईं, जब सुरक्षा बलों ने गुरुवार को तटीय शहर जबलेह के पास एक वांछित व्यक्ति को हिरासत में लेने की कोशिश की थी। इस दौरान असद के समर्थकों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। सीरिया की नई सरकार के प्रति वफादार सुन्नी मुस्लिम बंदूकधारियों ने शुक्रवार को असद के अल्पसंख्यक अलावी समुदाय के लोगों की हत्याएं शुरू की थी। जिसके बाद से दोनों के बीच झड़पें जारी हैं। हालांकि यह हयात तहरीर अल-शाम के लिए एक बड़ा झटका है। इसकी वजह ये है कि इसी धड़े के नेतृत्व में विद्रोही समूहों ने असद के शासन का तख्तापलट किया था।

अलावी समुदाय के लोगों की हत्याएं

अलावी गांवों और कस्बों के स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदूकधारियों ने अलावी समुदाय के ज्यादातर पुरुषों को सड़कों पर या उनके घरों के दरवाजे पर ही गोली मारी है।

घरों की छतों पर बिखरे पड़े थे शव

हिंसा से सबसे ज़्यादा प्रभावित कस्बों में से एक बनियास के निवासियों ने कहा कि शव सड़कों पर बिखरे पड़े थे। घरों और इमारतों की छतों पर बिना दफ़नाए शव पड़े थे। कोई भी उन्हें इकट्ठा नहीं कर पाया। एक शख्स ने बताया कि बंदूकधारियों ने शुक्रवार को नजदीक से लोगों को गाली मार दी थी। शव को हटाने नहीं दे रहे थे।

यूएस में कर्मचारियों और ट्रंप प्रशासन में आई टकराव की नौबत! मस्क बने वजह, जानें क्या है मामला

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।