सीरियाई विद्रोहियों के बशर अल-असद सरकार को उखाड़ फेंकने के कुछ घंटों बाद, एक वीडियो सामने आया, जिसमें कथित तौर पर हथियारबंद लोगों का एक ग्रुप प्रधान मंत्री मोहम्मद गाजी अल-जलाली को उनके ऑफिस से बाहर और फोर सीजन्स होटल तक ले जाते हुए दिख रहा है। राष्ट्रपति असद के ठिकाने का अभी कुछ नहीं पता है। हालांकि, कुछ रिपोर्टों में ऐसे दावा किया गया है कि जिस विमान से असद देश छोड़ कर जा रहे थे, वो क्रैश हो गया और उनके मारे जाने की आशंका है। विद्रोहियों के जबरदस्त हमले के काणर सीरियाई सरकार रविवार तड़के ढह गई। विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया।
ऐसा माना जा रहा है कि असद के सत्ता छोड़ कर भागने से सीरिया में 10 सालों से भी ज्यादा समय से चले आ रहे गृह युद्ध अब खत्म हो जाएगा। इस सिविल वॉर ने देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया और लाखों लोगों को पश्चिम और पड़ोसी देशों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा और न जाने कितनों को खून बहा।
इससे पहले आज, प्रधान मंत्री गाजी अल-जलाली ने स्वतंत्र चुनाव का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह ट्रांजिशनल पीरियड के मैनेजमेंट पर चर्चा करने के लिए उनकी बातचीत विद्रोही कमांडर अबू मोहम्मद अल-गोलानी से हुई।
मध्य पूर्व के उप सहायक रक्षा सचिव डैनियल शापिरो ने रविवार को कहा कि अमेरिका ने कहा कि वह पूर्वी सीरिया में अपनी उपस्थिति बनाए रखेगा और इस्लामिक स्टेट के पुनरुत्थान को रोकने के लिए कदम उठाएगा।
उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि सीरिया में जमीनी अराजक और गतिशील परिस्थितियां ISIS को सक्रिय होने, बाहरी अभियानों की योजना बनाने की क्षमता खोजने का अवसर दे सकती हैं, और हम उनकी क्षमताओं को कम करने के लिए उन साझेदारों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने बहरीन की राजधानी में मनामा डायलॉग सुरक्षा सम्मेलन में यह बात कही।
शापिरो ने कहा, "(हम प्रतिबद्ध हैं) (इस्लामिक स्टेट की) स्थायी हार सुनिश्चित करने के लिए, ISIS लड़ाकों की सुरक्षित हिरासत और विस्थापित व्यक्तियों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए।"